{"_id":"5ba12be2867a557f6a2a39ef","slug":"153728916817643-30-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 643, निपटीं 30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 643, निपटीं 30
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की पांच तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 643 शिकायतें आईं। 30 का मौके पर निस्तारण हुआ। मंडलायुक्त व डीआईजी ने भीटी, तो डीएम व एसपी ने टांडा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि फरियादी बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं। ऐसे उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लंबित समस्याओं का निस्तारण अविलंब कराया जाए।
डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा कि मोहर्रम व आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल निपटाने में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। यदि कोई गड़बड़ी करता दिखे, तो उससे सख्ती से पेश आया जाए। इस मौके पर 87 शिकायतें आईं। मात्र 7 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
वहीं, टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, अध्यक्षता कर रहे डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में स्वच्छता पखवारा चल रहा है। इसे सफल बनाने के लिए सभी को गंभीरता दिखानी होगी। ऐसे में अभियान चलाकर साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। इस मौके पर कुल 98 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
उधर, जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ उमेश नारायन पांडेय की अध्यक्षता में कुल कुल 166 फरियादियों ने तहसील परिसर पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं जिसमें सिर्फ 8 वादों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
वहीं, आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भरतलाल सरोज की अध्यक्षता में कुल 181 शिकायतें आईं, इसके सापेक्ष 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अकबरपुर में एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में कुल 111 शिकायतें आईं। 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।