फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तीन दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Tue, 18 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील अंतर्गत रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में मंगलवार से तीन दिवसीय 23वां जनपदस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा प्रतिभागियों से आह्वान किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ शारीरिक, वरन मानसिक विकास भी होता है। ऐसे में हारजीत की परवाह किए बगैर सभी को ऐसी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। हार जीत तो एक ही सिक्के के पहलू होते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता में किसी को हार, तो किसी को जीत मिलती है। जिन्हें प्रतियोगिता में असफलता मिलती है, उन्हें चाहिए कि वे आगे पूरी तैयारी से प्रतियोगिता में भाग लें और जो जीत हासिल करते हैं, उन्हें चाहिए कि वे इसे आगे भी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे पूरे मन से इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लें। आयोजन से जुड़े प्रदीप यादव ने बताया कि गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में जलालपुर के रितेश को प्रथम व नाउसांडा के अमन को दूसरा स्थान मिला।

सीनियर बालक वर्ग में इल्तिफातगंज के महबूब अहमद को प्रथम व जलालपुर के महबूब आलम को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में टांडा के सूरज ने अकबरपुर के राजवर्धन को पराजित किया। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में नेवादा की श्रेया को प्रथम, तो यहीं की प्रियंका को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।


800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में टांडा के अरविंद को प्रथम व अकबरपुर के प्रवीण को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य इंद्रजीत, विनय कुमार, अखिलेश सिंह, सुमित्रा देवी, तारा वर्मा, रंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed