{"_id":"5b9fde5b867a557f5d4c39e3","slug":"153720378583-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र के 3 हजार से अधिक पात्रों को मिलेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र के 3 हजार से अधिक पात्रों को मिलेंगे आवास
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहरी क्षेत्र के 3 हजार 268 पात्रों के लिए खुशखबरी है। शहरी क्षेत्र में रहने के बावजूद पक्के आवास में रहने की टीस शीघ्र ही दूर होने वाली है। पहले नगर पालिका व नगर पंचायत स्तर पर, फिर अब जिलास्तर पर सत्यापन का कार्य पूर्ण हो गया। आवास निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरू हो सके, इसके लिए पात्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। बजट की उपलब्धता होने के बाद धनराशि पात्रों के खाते में भेज दी जाएगी।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवासीय योजना का संचालन किया जा रहा है। पक्का आवास निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र के पात्रों को 1 लाख 20 हजार, जबकि शहरी क्षेत्र के पात्रों को पक्के आवास के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत वर्ष 2018-19 में कुल 3 हजार 268 पात्रों का गत दिनों तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा दो नगर पंचायतों अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रशासन तथा संबंधित क्षेत्र के सभासदों की खुली बैठक में चयन किया गया।
इसमें अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 1256, टांडा में 1377 व जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 208 तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 337 व अशरफपुर किछौछा में 390 पात्र शामिल हैं। पात्रों का पहले नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्थलीय सत्यापन किया गया। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जिलास्तरीय टीम द्वारा सत्यापन शुरू किया गया। गत दिवस सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके बाद अब पात्रों के आवास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
शीघ्र भेजी जाएगी राशि
जिला स्तर पर सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सत्यापित पात्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। धनराशि उपलब्ध होते ही आवास निर्माण के लिए पात्रों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। -उमेश कुमार, परियोजना निदेशक डूडा