{"_id":"5b9d42b6867a55019a1f84ce","slug":"15370328697-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीरगंज के पूर्व एसओ व पांच सिपाहियों पर दर्ज होगा केस्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरगंज के पूर्व एसओ व पांच सिपाहियों पर दर्ज होगा केस्र
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज के पूर्व थाना प्रभारी समेत पांच सिपाहियों के विरुद्ध महिला से अश्लील हरकत करने, बैग में रखा पैसा निकाल लेने तथा परिवार का उत्पीड़न करने के आरोप में सीजेएम ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। महिला ने मामले में पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला के मुताबिक 18 जून 2018 को जहांगीरगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष कुमार विशेन ने सुनील व देवानन्द समेत पांच सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचकर दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। रामबूझ के घर में न होने के बावजूद उनकी तलाश में परिवार की महिलाओं को मारा-पीटा तथा ब्लाउज व साड़ी फाड़ दिया। एक बैग में रखा 25 हजार एसओ ने निकाल लिया। इसके अलावा दो महिलाओं समेत चार नाबालिग बच्चों को पकड़कर थाने ले गए और लॉकअप में डाल दिया। उसके देवर को भी बाद में बाजार से पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। भूख-प्यास से बच्चे रोते रहे, लेकिन लॉकअप से बाहर नही निकाला। बाद में अगले दिन शांतिभंग में चालान कर दिया। इसी मामले में सीजेएम वीरेंद्र कुमार ने जहांगीरगंज थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि विपक्षी के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए विवेचना सुनिश्चित करें। उधर थाना प्रभारी बीडी तिवारी ने बताया कि दबिश पर थाने से बाहर हूं। ऐसा कोई आदेश थाने पर पहुंचा होगा तो उसका पालन होगा।