फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ल्द शुरू होगा 4 करोड़ की लागत से भीटी में फायर स्टेशन निर्माण

ल्द शुरू होगा 4 करोड़ की लागत से भीटी में फायर स्टेशन निर्माण

Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ल्द शुरू होगा 4 करोड़ की लागत से भीटी में फायर स्टेशन निर्माण
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फायर स्टेशन के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र ही भीटी तहसील अंतर्गत परसौली गांव के निकट फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संबंधित की न सिर्फ पैमाइश की, बल्कि नक्शे के अनुसार भूमि पर चिन्हांकन भी किया। फायर स्टेशन बनने से भीटी तहसील क्षेत्र की लगभग तीन लाख आबादी को आग से बचाव को लेकर सीधा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीटी तहसील क्षेत्र में लंबे समय से फायर स्टेशन निर्माण की मांग चली आ रही है। दरअसल फायर स्टेशन न होने से क्षेत्र में कहीं आग लगने पर अकबरपुर स्थित फायर स्टेशन से फायर कर्मियों को भीटी तक जाना पड़ता है। लंबी दूर तय करने के चलते अक्सर टीम उस समय घटनास्थल पर पहुंचती थी, जब आग से सब कुछ जलकर स्वाहा हो जाता था। इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान होता था। तमाम मांग के बीच पांच वर्ष पूर्व फायर स्टेशन निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी, लेकिन संबंधित भूमि का विवाद होने के चलते निर्माण कार्य की प्रक्रिया अधर में लटक गई।
विज्ञापन

शासन ने अग्निशमन विभाग को फायर स्टेशन के निर्माण के लिए नए सिरे से भूमि उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया था। गत दिवस स्थानीय प्रशासन ने परसौली ग्राम पंचायत के निकट अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण कर उसकी जानकारी शासन को दे दी। इस बीच शुक्रवार को पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता भगवानदास दोहरे के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। साथ ही नक्शे के अनुसार भूमि पर आवश्यक चिन्हाकंन भी किया। पैमाइश प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उमरांव के अजीत व जैतूपुर के रामबख्श ने कहा कि भीटी तहसील में फायर स्टेशन की स्थापना की अत्यंत आवश्यकता है। अग्निशमन केंद्र के निर्माण से प्रत्येक वर्ष आग से होने वाले नुकसान में काफी कमी आएगी। मिझौड़ा के संजय वर्मा व झब्बर ने कहा कि आग की घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए अकबरपुर से फायर कर्मियों को आना पड़ता था। इससे न सिर्फ आर्थिक, बल्कि कभी कभी जान का भी नुकसान होता है। तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन के संचालन से फायर कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा। जान माल के नुकसान को बचाया जा सकेगा।


शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
भीटी तहसील अंतर्गत परसौली ग्राम पंचायत के निकट फायर स्टेशन के निर्माण के लिए संबंधित भूमि की पैमाइश आदि का कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करा दिया जाएगा। -भगवानदास दोहरे, अवर अभियंता पुलिस आवास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed