फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विशेष छापेमारी अभियान में नष्ट किया गया 4 कुंतल लहन

विशेष छापेमारी अभियान में नष्ट किया गया 4 कुंतल लहन

Tue, 11 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
विशेष छापेमारी अभियान में नष्ट किया गया 4 कुंतल लहन
अंबेडकरनगर। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई की। अकबरपुर, भीटी, टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के 15 से अधिक स्थानों पर आबकारी की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर करीब 125 लीटर कच्ची शराब व 4 कुंतल लहन बरामद किया गया, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान 10 लोगों के विरुद्घ अभियोग भी पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


छापेमारी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे आबकारी निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत समूचे जिले में अवैध कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने भीटी तहसील क्षेत्र के नरसिंहभारी, खरिकाभारी, गड़थौली, बनकटवा, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के डुहिया, ईश्वरपुर, हाथपाकड़ टांडा तहसील क्षेत्र के सलोनाघाट, आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया, मदैनिया, माझा बंगालपुर, नई बस्ती समेत करीब 15 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी की इस कार्रवाई में टीम ने जहां 125 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया, वहीं लगभग 400 किलो लहन भी बरामद की गई। शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद किए, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।


आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 लोगों के विरुद्घ अभियोग भी पंजीकृत किया गया। छापेमारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक अतुल राय, कौशलेंद्र सिंह, उपेंद्र शुक्ल, प्रज्ञा मिश्रा, सिपाही गुरु प्रसाद, गुड्डू, जयप्रकाश, उदय कुमार, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed