फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शैक्षिक व सामाजिक जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली

शैक्षिक व सामाजिक जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली

Wed, 12 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक व सामाजिक जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज छात्र छात्राओं ने मंगलवार को शैक्षिक एवं सामाजिक जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए चांदपुर भटपुरा पहुंची। वहां गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया। बाद में पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


रैली को एडीएम गिरिजेश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न स्थानों कटरिया याकूबपुर होते हुए चांदपुर भटपुरा पहुंची। यहां गोष्ठी के माध्यम से लोगों को साफ सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने लोगों से आहवान किया कि सफाई व्यवस्था को नियमित चाक चौबंद करने की जरूरत है।
विज्ञापन


सफाई के अभाव में कई बार ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक व शारीरिक क्षति उठानी पड़ती है। ऐसा न हो इसके लिए सभी को नियमित साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा साक्षरता को भी लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कहा कि शिक्षा से समाज व देश का भला संभव है। बगैर शिक्षा के किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से संपादित नही किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य बनता है कि वे अपने पाल्यों को शिक्षित बनाने पर जोर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मतदाता जागरूकता, विधिक साक्षरता, मानवाधिकार आदि विषय पर भी जानकारी दी गई। गांव में पौधरोपण भी किया गया। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि स्वच्छता व शिक्षा के माध्यम से हम कई बड़ी प्रगति व खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर राम अजोर मौर्य, शिवनरायन यादव, राम आशीष यादव, अनिल कुमार व अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed