फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आंधी ने गुल की 30 हजार आबादी की बिजली

आंधी ने गुल की 30 हजार आबादी की बिजली

Tue, 21 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आंधी ने गुल की 30 हजार आबादी की बिजली
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार भोर में आयी आंधी व बारिश ने लगभग 30 हजार आबादी की बिजली गुल कर दी। दरअसल पेड़ गिरने व खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा। नतीजा यह हुआ कि अलग अलग क्षेत्रों में आपूर्ति ठप पड़ गई। 8 से 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल करने में सफलता मिली। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते न सिर्फ दर्जनों पेड़ गिर गए, वरन दर्जनों टीन शेड व छप्पर भी उड़ गए। इसके साथ ही लगभग एक घंटे हुई बारिश से न सिर्फ किसानों को राहत मिली, वरन उमस से भी काफी हद तक छुटकारा मिला। हालांकि पूर्वान्ह करीब से एक बार फिर कड़ी धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश न होने के चलते मुश्किलों से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार शाम राहत लेकर आई। जलालपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हुई थी, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं औसत बारिश हुई। इससे मौसम सामान्य हो गया था। हालांकि अन्य क्षेत्रों में देर रात तक तेज बारिश नही हो सकी। इस बीच सोमवार भोर में जिला मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी व बारिश का दौर शुरू हो गया है। गरज चमक के साथ बारिश शुरू होने से घरों के बाहर सो रहे लोग चारपाई लेकर तेजी से बरामदे व घर के अंदर जाने को विवश हो गए। इस बीच अकबरपुर नगर में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। उपकेंद्र में आई तकनीकी गड़बड़ी से लगभग तीन घंटे तक शहजादपुर की दस हजार आबादी को बिजली नही मिल पाई। जलालपुर के नेवादा क्षेत्र में एक खंभा टूट जाने से लगभग दो हजार, भीटी में एक खंभा टूटने से डेढ़ हजार, केदारनगर में तार टूटने से ढाई हजार तथा टांडा में खंभे व तार टूटने से लगभग चार हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। इनमें से ज्यादातर क्षेत्रों की आपूर्ति अपरान्ह तीन बजे के बाद बहाल हो सकी। नतीजा यह रहा कि उपभोक्ताओं को पेयजल संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर टांडा मार्ग के निकट सोमवार भोर में पेड़ गिरने से लोग बाल बाल बच गए। दरअसल कुछ लोग टहलने के लिए निकले हुए थे कि इसी बीच पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने की घटनाएं आलापुर, जहांगीरगंज, मालीपुर, हंसवर आदि क्षेत्रों में भी हुई।
विज्ञापन


उड़ गए दर्जनों टिन शेड
आंधी के चलते सोमवार भोर में अलग अलग क्षेत्रों में दर्जनों टीन शेड उड़ गए। अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी चुन्नीलाल ने चाय की दुकान कर रखी है। भोर में आई आंधी से उसका टिन शेड उखड़ गया। जलालपुर निवासी अरविन्द के पान की गुमटी पर रखा टीन शेड उड़कर दूर जा गिरा। अलग अलग क्षेत्रों में इस तरह की तमाम घटनाएं हुईं। इससे लोगों को न सिर्फ हजारों रूपए की आर्थिक चपत लगी, वरन तमाम असुविधा का सामना अलग से करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिले किसानों के चेहरे
सोमवार भोर हुई बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली। धान व गन्ने की फसल को सिंचाई की जरूरत बनी हुई थी। इस बीच सोमवार को हुई बारिश ने ऐसे किसानों को खासा लाभ पहुंचाया। बेवाना निवासी चक्रधर वर्मा ने कहा कि यह बारिश समय पर हुई है। ऐसे ही यदि आगे भी मौसम साथ देता रहे तो पैदावार अच्छी होगी। अकबरपुर के किसान संतराम ने कहा कि बारिश ने किसानों को खासा फायदा पहुंचाया है। अन्य क्षेत्र के किसानों ने भी इसी तरह का विचार प्रकट किया।


सुचारु कर दी गई आपूर्ति
कुछ क्षेत्रों में तार टूटने आदि के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। अभियंताओं व कर्मचारियों की टीम ने तत्परतापूर्वक काम कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी है। क्षेत्रों में सुचारू आपूर्ति की जा रही है। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed