{"_id":"5b78511542c79246725ba260","slug":"1534611724911-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस, 11 घायल
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। काशी से अयोध्या के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस मालीपुर थाना अंतर्गत कजरीनंदापुर गांव के निकट शनिवार भोर में सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। इससे उसमें सवार चालक समेत कुल 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सभी घायल महाराष्ट्र के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार भोर में श्रद्धालुओं से भरी तीन टूरिस्ट मिनी बस धार्मिकनगरी काशी से अयोध्या की तरफ जा रही थीं। बताया जाता है कि भोर में लगभग साढ़े तीन बजे जब तीनों बसें मालीपुर थाना अंतर्गत कजरीनंदापुर गांव के निकट पहुंचीं, तो इसी बीच सड़क के किनारे खड़े ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी आगे वाली मिनी बस तेजी से टकरा गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। पीछे आ रही अन्य दोनों मिनी बसों पर सवार श्रद्धालु आननफानन नीचे उतरे और दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे। इस बीच इर्दगिर्द से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर मालीपुर एसओ वकील सिंह यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे श्रद्धालुओं को निकालना शुरू किया। घटना में उस पर सवार चालक समेत कुल 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए तीन श्रद्धालु प्रमोद (30) पुत्र शिवराम, नवतिक (7) पुत्र प्रमोद, चमा (40) पत्नी प्रभाकर सरकांडे निवासी फूलकलरु थाना तारकलरू जिला परवनी महाराष्ट्र को प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इनका जिला अस्पताल में हो रहा इलाज
शिवराम सरकांडे (65) पुत्र नौरोजी, सरस्वती (85) पत्नी नौरोजी, पुष्पा (45) पत्नी बब्बन सरकांडे, नौगोये सरकांडे (65) पुत्र रामराव, रामनौकीकर (75) पुत्र केरवा, सचिता (25) पत्नी प्रमोद, महानंदबाई (65) पत्नी रामानौकीकर सभी निवासी फूलकलरू थान तारकलरू जिला परभणी महाराष्ट्र तथा चालक कैलाश (40) पुत्र इटलराव देशमुख निवासी लवगांव थाना ताराकलरू जिला परभणी महाराष्ट्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मची अफरातफरी
सड़क के किनारे खड़े ट्रक व टूरिस्ट बस की टक्कर में घायल हुए 11 श्रद्धालुओं को जब शनिवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो यहां एक साथ घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीएमएस एसपी गौतम भी जिला अस्पताल पहुंच गए। कूल्हा उखड़ने से दर्द से कराह रहे एक श्रद्धालु का सीएमएस ने तत्काल इलाज कर उसका कूल्हा बैठा दिया। साथ ही आवश्यक उपचार किया। सीएमएस ने बताया कि मौके पर डॉ. मनु उपाध्याय ड्यूटी पर थेे। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के आने पर तत्काल वरिष्ठ सर्जन डॉ. विजय तिवारी समेत अन्य स्टाफ को भी बुला लिया गया। सभी घायलों का उपचार प्रारंभ किया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जो आठ घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधिकारियों ने भी लिया जायजा
घटना के तत्काल बाद एएसपी ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों व साथ चल रहे श्रद्धालुओं से जानकारी हासिल की। इससे पहले सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान व अकबरपुर कोतवाल बृजेश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। इन दोनों ने पुलिसकर्मियों की मदद से घायल श्रद्धालुओं की आवश्यक मदद तय की। एएसपी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।