फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   और अब एशियन गेम्स में देश के लिए पदक लाने के संकल्प में जुटीं अरुणिमा

और अब एशियन गेम्स में देश के लिए पदक लाने के संकल्प में जुटीं अरुणिमा

Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
और अब एशियन गेम्स में देश के लिए पदक लाने के संकल्प में जुटीं अरुणिमा
अंबेडकरनगर। इसी वर्ष जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स में भागीदारी की तरफ पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने मजबूती से कदम बढ़ा दिया है। वे एशियन गेम्स में भागीदारी तय करने के लिए पेरिस रवाना हो गई हैं। जहां हैंडी स्पोर्टस ओपन गेम में वे भाग लेंगी। पैरा ओलंपिक संघ की देखरेख में होने वाले इस आयोजन में भागीदारी को लेकर अरुणिमा काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इसमें भागीदारी करने से मैने एशियन गेम्स में भागीदारी का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में पैर गवाने वाली अकबरपुर निवासिनी पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा एक के बाद एक नया रिकार्ड अपने नाम करतीं जा रही हैं। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर वे विश्व की ऐसी पहली दिव्यांग महिला बनी थीं, जिन्हें यह सफलता हासिल हुई थी। अरुणिमा ने कई अन्य देशों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर भी तिरंगा लहराने में सफलता पायी है। मूलरूप से खिलाड़ी रहीं अरुणिमा इन सफलताओं के बाद भी खेल को लेकर लगातार जुड़ाव बनाए हुए हैं। उन्नाव में दिव्यांग खेल एकेडमी स्थापना की कोशिशों में जुटीं अरुणिमा का लक्ष्य अब एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक लाना है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्मश्री तथा प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित हो चुकीं अरुणिमा अमर उजाला फाउंडेशन के लिए भी बढ़ चढ़कर कार्य करती रही हैं। अरुणिमा ने बीते दिनों आयोजित नेशनल पैरागेम्स में रजत हासिल करने की उपलब्धि पायी थी। वे पिछले लगभग एक वर्ष से एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हैं। इसी कड़ी में वे सोमवार को पेरिस फ्रांस के लिए रवाना हुईं। वहां 11 जून से लेकर 16 जून तक आयोजित हो रहे एनडी स्पोर्टस ओपन खेलों में वे भागीदारी करेंगी। अरुणिमा 14 जून को वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

पेरिस रवाना होने से पहले अमर उजाला से खास बातचीत में अरुणिमा ने कहा कि वे सदैव देश के लिए कुछ करना चाहती हैं। ऐसा करना है जिससे और भी युवक युवती इस राह पर आगे बढ़ सकें। इसी वर्ष अक्तूबर में जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर उत्साहित अरुणिमा ने कहा कि पेरिस में होने जा रहे आयोजन से उनके इस दावे को काफी मजबूती मिलेगी। अरुणिमा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स में पदक लाने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed