{"_id":"5b142d334f1c1ba76e8b5f8d","slug":"1528048952514-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर नगर में नहीं खुल सके कैश संकट से 14 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर नगर में नहीं खुल सके कैश संकट से 14 एटीएम
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में कैश का संकट अभी भी बरकरार है। इसके चलते एटीएम सेवा पटरी पर नहीं आ रही है। रविवार को जिला मुख्यालय पर लगे विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम के सापेक्ष 14 एटीएम के शटर महज कैश की कमी के चलते नहीं खुल सके। नतीजा यह रहा कि धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा।
गौरतलब है कि गत दिवस जिले में कैश का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। एटीएम सेवा के साथ-साथ कई बैंक शाखाओं में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला था। समय बीतने के साथ स्थिति में कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन अभी भी एटीएम सेवा पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को कैश संकट के चलते जिला मुख्यालय के अलग अलग क्षेत्रों में लगे विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम के सापेक्ष 14 एटीएम के शटर नहीं खुल सके। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित एक्सिस बैंक, एसबीआई, शहजादपुर स्थित ओरियंटल बैंक, यूनियन बैंक, एसबीअबाई, पटेलनगर स्थित एक्सिस, एसबीआई कृषि, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य के शटर कैश की कमीं के चलते नहीं खुले। जिन एटीएम से धननिकासी हुई, उसमें भी कुछ में दोपहर होते होते कैश समाप्त हो गया।
नतीजा यह रहा कि धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। अकबरपुर के उपभोक्ता मोहम्मद अफजल ने कहा कि रविवार के अवकाश के चलते ईद की खरीददारी का मन बनाया था। एटीएम से धननिकासी ही नहीं हो सकी। ऐसे में अब दूसरे दिन खरीदारी करनी पड़ेगी। शहजादपुर के कपड़ा व्यवसायी सुशील कुमार ने कहा कि जब एटीएम सेवा की जरूरत होती है, तो वह बेपटरी हो जाती है। इसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
कैश का संकट काफी कम हुआ है। इक्कादुक्का को छोड़ ज्यादातर एटीएम सुचारु रूप से काम कर रहे हैं। -अरुण कुमार सिंह, एलडीएम