फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे पुल से सिमटेगी दो जिलों की दूरी

साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे पुल से सिमटेगी दो जिलों की दूरी

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे पुल से सिमटेगी दो जिलों की दूरी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील अंतर्गत खुलासपुर गांव में मझुई नदी पर साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर जनपद की दूरियां सिमटेंगी। लगभग आठ माह में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। ढाई करोड़ रुपये की लागत से 70 मीटर लंबे सेतु के निर्माण का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है, जबकि पुल के साथ ही 2 करोड़ रुपये की लागत से उसके दोनों तरफ 200-200 मीटर लंबा एप्रोच मार्ग और साढ़े तीन-साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इससे दोनों जनपदों के 30 से अधिक गांवों की लगभग 30 हजार की आबादी का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर तहसील अंतर्गत बेवाना के खुलासपुर व सुल्तानपुर जनपद के बस्तीपुर पहाड़पुर गांव के मध्य से होकर गुजर रही मझुई नदी पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग चली आ रही थी। इसके लिए कई बार जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक से मांग की गई थी। दरअसल पुल निर्माण होने से एक तरफ जहां आवागमन सुचारु होता, वहीं दोनों जिले के किसानों व स्थानीय व्यापारियों को व्यवसाय में भी बढ़ावा मिलता। इस बीच ग्रामीणों की मांग रंग लाई और शासन ने निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी। खुलासपुर से बस्तीपुर पहाड़पुर के बीच नदी पर 70 मीटर लंबे पुल के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई। ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल के निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

पुल के साथ ही उसके दोनों तरफ लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से 200-200 मीटर लंबा एप्रोच मार्ग व पुल के दोनों तरफ साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। धन उपलब्ध होने के साथ ही सेतु निगम ने पुल का निर्माण तेज कर दिया है। उम्मीद है कि आगामी 8 माह में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। पुल का निर्माण होने से कुढ़ा मोहम्मदगढ़, भितरडीह, बेवाना, कुर्चा, उम्मरपुर समेत 30 से अधिक गांवों की लगभग 30 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ दोनों जनपदों की दूरी घटेगी, बल्कि कई तरह के कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण से होगा व्यापक लाभ
बेवाना के रामनाथ व जगन्नाथ ने कहा कि खुलासपुर से बस्तीपुर पहाड़पुर के बीच मझुई नदी पर पुल निर्माण होने से दोनों जनपदों के बीच की दूरी कम होगी। हालांकि बेवाना व दोस्तपुर होते हुए दोनों जनपदों के आवागमन के लिए मुख्य मार्ग उपलब्ध है, लेकिन इस पुल के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा। कुर्चा के रामसजीवन व भितरीडीह के श्यामजी ने कहा कि पुल निर्माण से किसानों को भी व्यापक लाभ मिलेगा। उन्हें अपनी उपज बिक्री करने में आसानी होगी। खुलासपुर के शक्ति सिंह व सुरेश कुमार ने कहा कि पुल का निर्माण कराना सराहनीय कदम है। हालांकि इसके निर्माण में मानक का पूरा ध्यान दिया जाए, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

आठ माह में पूरा होगा निर्माण
खुलासपुर से बस्तीपुर पहाड़पुर के बीच मझुई नदी पर पुल का निर्माण लगभग आठ माह में पूरा कर लिया जाएगा। सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि एप्रोच मार्ग व सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। -यतेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग


नदी में डूबकर दो छात्राओं की हुई थी मौत
खुलासपुर से बस्तीपुर पहाड़पुर के बीच स्थित मझुई नदी में लगभग पांच वर्ष पूर्व नदी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई थी। पुल का निर्माण न होने से खुलासपुर गांव के छात्र-छात्राओं को नदी के दूसरी तरफ स्थित विद्यालय जाने में नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ता था। लगभग पांच वर्ष पूर्व नाव से विद्यालय से वापस लौटने के दौरान अचानक नाव पलट गई थी। इससे 12 से अधिक छात्र-छात्राएं नदी में डूब गए थे। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर ज्यादातर को सही सलामत निकाल लिया था, लेकिन खुलासपुर निवासिनी अन्नू पुत्री रामसिंगार व कूढ़ा महमदगढ़ निवासिनी पूनम पुत्री झिंगुरी की नदी में डूबकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही नदी पर पुल निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed