फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5 करोड़ से चाकचौबंद होंगे 11 विद्युत उपकेंद्र

5 करोड़ से चाकचौबंद होंगे 11 विद्युत उपकेंद्र

Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
5 करोड़ से चाकचौबंद होंगे 11 विद्युत उपकेंद्र
अंबेडकरनगर। जिले के 11 विद्युत उपकेंद्रों को 5 करोड़ की लागत से चाकचौबंद किया जाएगा। इसमें इन उपकेंद्रों के पैनल बदले जाने के साथ ही अन्य जरूरी मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। यह सभी कार्य अगले डेढ़ माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे लगभग 10 लाख की आबादी को बेहतर बिजली मिल सकेगी। न सिर्फ उन्हें सुचारु बिजली मिलेगी, बल्कि बार-बार की ट्रिपिंग से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने का निर्णय शासन ने लिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत जिन जनपदों का चयन किया गया, उसमें अंबेडकरनगर भी शामिल है। योजना के तहत न सिर्फ जर्जर हो चुके उपकरण बदले जाएंगे, बल्कि विद्युत उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण भी होगा। इस योजना के तहत जिले के 11 विद्युत उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। इसमें बेवाना, टांडा, केदारनगर, मालीपुर, अलीगंज, महरीपुर, जलालपुर, नेवादा, कल्यानपुर, तेंदुआईकला व कटेहरी विद्युत उपकेंद्र शामिल है। इन उपकेंद्रों के पैनलों व जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने के लिए शासन से पावर कॉर्पोरेशन को 5 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। अगले डेढ़ माह में पैनल व अन्य उपकरणों को बदला जाना है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के ज्यादातर विद्युत उपकेंद्रों के उपकरण वर्षों पुराने होने के चलते जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध होने में अक्सर इस प्रकार के उपकरण बाधक बनते चले आए हैं। उपभोक्ताओं को जहां सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध हो रही है, वहीं उन्हें बार बार की ट्रिपिंग का भी खामियाजा भुगतना पड़ता है। अब पैनलों व जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने से संबंधित विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 10 लाख की आबादी को सुचारु बिजली मिलने का लाभ मिलेगा। शासन से धनराशि उपलब्ध होने के बाद पावर कारपोरेशन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह में दुरुस्त होंगे कार्य
विद्युत उपकेंद्रों में पैनल बदलने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों को अगले डेढ़ माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यापक में व्यापक सुधार होगा। -उपेंद्र पटेल, उपखण्ड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed