{"_id":"5afc64194f1c1bd0408b5dc9","slug":"15264901322015-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता प्राप्त 15 विद्यालयों को नोटिस, लटकेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता प्राप्त 15 विद्यालयों को नोटिस, लटकेगा ताला
Updated Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भियांव विकास खंड में गैर मान्यता प्राप्त 15 विद्यालयों को तत्काल बंद किए जाने की नोटिस बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बीएसए द्वारा जारी नोटिस संबंधित विद्यालय संचालकों को भेज दिया गया है। हिदायत दी गई कि यदि इसके बाद भी विद्यालय का संचालन जारी रखा गया तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा महकमा बगैर मान्यता व मानकविहीन विद्यालयों के संचालन को रोकने को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए अतुल कुमार सिंह द्वारा लगातार ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी भियांव खंड सुनील कुमार यादव की रिपोर्ट पर बिना मान्यता वाले 15 विद्यालयों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा गया है। इन सभी विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग ने तत्काल बंद करने की नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि आगे संचालन पाया गया तो कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी करने की पुष्टि करते हुए कहा कि विद्यालयों का संचालन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर करीम नगर, सरस्वती विद्यामंदिर भुजगी, श्यामा नन्द कांवेंट अचलनगर, बाबू बंशराज यादव एकेडमी टड़वा मंझरिया मरहरा, अफैक्शन चिल्ड्रेन एकेडमी मरहरा, माता विद्या देवी पब्लिक स्कूल दिघौटा माधवपुर, कल्पा देवी आदर्श जूनियर हाईस्कूल दिघौटा माधवपुर, उमराजी देवी जूनियर हाईस्कूल दिघौटा, पीजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रफीगंज, एएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल पुरैना सेमरा, रामउजागिर मेमोरियल स्कूल रतना, धनीराम शिक्षण संस्थान मुस्कराई, आजम मेमोरियल शिक्षण संस्थान मुंडेहरा, सेंट मार्क पब्लिक स्कूल मुंडेहरा, गीता देवी एजुकेशनल चिल्ड्रेन अकादमी मरहरा शामिल हैं।