फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चाकुओं से गोद कर अधिवक्ता पत्नी की नृशंस हत्या

चाकुओं से गोद कर अधिवक्ता पत्नी की नृशंस हत्या

Fri, 13 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चाकुओं से गोद कर अधिवक्ता पत्नी की नृशंस हत्या
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी को बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से गोद कर मार डाला। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव पाए गए। सूचना पर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में जिला अस्पताल पहुंचे अधिवक्ताओं ने घटना के अविलंब पर्दाफाश की मांग की। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले में टांडा कोतवाली पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को भी वर्कआउट में लगा दिया है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत पुंथर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद उस समय चीख पुकार मच गई जब जनपद न्यायालय में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता जुनैद अहमद के घर अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी शहनाज (40) पर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना के समय जुनैद अकबरपुर स्थित कचहरी में थे। उनकी पुत्री घर पर मौजूद नहीं थी। इसी दौरान घर पहुंचे बदमाशों ने धारदार हथियार से शहनाज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। गले, चेहरे व सिर पर आधा दर्जन से अधिक वार किए गए। हमला इस तरह किया गया कि शहनाज मदद के लिए चीख तक नहीं सकी। महिला को मृत समझकर हमलावर भाग खडे़ हुए। कुछ देर में ही वापस लौटी अधिवक्ता की पुत्री ने मां को लहूलुहान देख गुहार मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां की हालत देखकर सन्न रह गए। महिला को आननफानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच बगल स्थित कचहरी से बड़ी तादाद में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। वकीलों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वकीलों का आक्रोश देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ओपी सिंह तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल लोगों का जल्द पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी तय की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल से अभिरक्षा में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बाद में एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले के खुलासे के लिए टांडा कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को भी लगा दी। एसपी ने कहा कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा होगा। वे स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का जल्द हो खुलासा
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से मांग किया कि वारदात का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। घटना को जिन भी लोगों ने अंजाम दिया है उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई तय की जानी चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई हुई तो बार एसोसिएशन चुप नही बैठेगा। अधिवक्ता कल्याण समिति अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ल ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें प्रशासन को अविलंब गिरफ्तारी तय करनी चाहिए। वहीं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर हत्या अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed