फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों के लिए वरदान साबित होगी सरकार की फलोद्यान योजना

किसानों के लिए वरदान साबित होगी सरकार की फलोद्यान योजना

Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए वरदान साबित होगी सरकार की फलोद्यान योजना
अंबेडकरनगर। जिले के लघु सीमांत कृषकों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत फलदार पौधों के रोपण के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसान को संबंधित फलदार पौध के अनुसार अलग-अलग भुगतान भी होगा। इसके अलावा पौध लगाने के लिए गड्ढे आदि की खोदाई मनरेगा मजदूरों से कराई जाएगी। संबंधित मजदूरी का भुगतान मजदूर के खाते में होगा। योजना का सुचारु संचालन हो इसके लिए उद्यान विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना व ऋण मोचन योजना का लाभ पाने वाले पात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार फल उत्पादन को बढ़ाने के लिए फलोद्यान योजना की शुरुआत किया है। जिसके तहत जिले के लघु सीमांत कृषक, प्रधानमंत्री आवास योजना व ऋण मोचन योजना का लाभ पाने वाले लोगों को योजना के लिए पात्र माना गया है। शासन का निर्देश है कि संबंधित पात्र अपनी निजी भूमि पर फलोत्पादन के लिए बागवानी कर सकते हैं। इसमें फलदार वृक्ष जैसे आम, अमरूद, नीबू, अनार, संतरा आदि ही शामिल किए जा सकेंगे। किसानों को योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित योजना के नोडल उद्यान विभाग से संपर्क करना होगा। विभाग को बागवानी के लिए संबंधित भूमि व पात्रता के बारे में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराना होगा। संबंधित विभाग किसान के पात्रता व अभिलेखों की जांच कर योजना का लाभ दिलाने के लिए अग्रिम प्रक्रिया को पूरा करेगा। किसानों को योजना के मुताबिक संबंधित फलों के पौधों की खरीद स्वयं करनी होगी। इसके बाद संबंधित खर्च का भुगतान पाने के लिए बिल संबंधित विभाग को देना होगा। इसके अलावा पौधों को लगाने के लिए गड्ढे आदि की खोदाई ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूर से करानी होगी। संबंधित मजदूरी का भुगतान मजदूर के खाते में दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक किसानों को योजना का लाभ पाने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही पौधरोपण कराना होगा। इसमें नीबू व अनार पौध को 3 गुणे 3 मीटर की दूरी पर लगाना होगा। इसी तरह संतरा व छोटी पौध प्रजाति के आम को 5 गुणे 5 मीटर, अमरुद, आंवला, व बेल के पौध की दूरी 6 गुणे 6 मीटर के अनुपात में होगी। बड़े प्रजाति के आम व आंवला पौध की दूरी 10 गुणे 10 मीटर होगी। संबंधित पौधरोपण किसान उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की निगरानी में करेंगे। किसानों को संबंधित विभाग द्वारा पौधों के बेहतर देखरेख के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना पर हो रहा तेजी से काम
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना पर तेजी से काम हो रहा है। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शासन ने अभी कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। उद्यान विभाग को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है। लघु सीमांत कृषकों व गरीब किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। -गंगाप्रसाद, उपसंभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed