फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों को दिया बड़ा झटका

तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों को दिया बड़ा झटका

Wed, 11 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों को दिया बड़ा झटका
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी व उसके बाद हुई बारिश ने गेहूं किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दरअसल आंधी के साथ हुई बारिश ने सबसे अधिक गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। खेतों में न सिर्फ फसल धराशाई हो गईं, बल्कि खलिहानों में मड़ाई के लिए रखे गेहूं के बोझ भी भीग गए। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गईं। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार का मौसम रहा, तो गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। उधर आंधी के साथ हुई बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत खंभा व जर्जर तार क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई। जिला मुख्यालय पर तो शाम होते होते गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से मौसम में अचानक हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को आंधी के साथ हुई बारिश के बाद जब मंगलवार को तेज धूप निकली, तो गेहूं किसानों ने राहत की सांस ली थी। दरअसल बारिश होने से न सिर्फ कटाई, बल्कि मड़ाई का कार्य भी प्रभावित हुआ था। इस बीच बुधवार दोपहर एक बार फिर से आसमान पर काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते पहले तेज आंधी, फिर बारिश होने लगी। जिला मुख्यालय पर तो फिर भी बारिश तेज नहीं हुई, लेकिन भीटी, महरुआ, राजेसुल्तानपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, जलालपुर क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई। नतीजा यह हुआ कि न सिर्फ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धराशायी हो गई, बल्कि मड़ाई के लिए खलिहान में रखे गेहूं के बोझ भी भीग गए। बदले मौसम से गेहूं की फसल पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार का मौसम आगे भी रहा, तो फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

किसान बोले, कटाई व मड़ाई का काम भी प्रभावित
भीटी के किसान रामबख्श सिंह ने कहा कि इस बार गेहूं की अच्छी फसल थी। बेमौसम बारिश ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कहा कि यदि इसी प्रकार का मौसम रहा, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव गेहूं की फसल पर पड़ेगा। जलालपुर के किसान जगदीश कुमार व अमरनाथ ने कहा कि बारिश के चलते न सिर्फ कटाई, बल्कि मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। यदि एक सप्ताह तक लगातार धूप निकले, तभी कटाई व मड़ाई का कार्य प्रारंभ हो सकता है। जहांगीरगंज के सुरेश व राजेसुल्तानपुर के संतराम ने कहा कि यदि शीघ्र ही तेज धूप नहीं निकली, तो मड़ाई के लिए खलिहान में रखे गेहूं के बोझ के सड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित
बुधवार दोपहर आई आंधी व बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो गई। महरुआ, भीटी, आलापुर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज आदि क्षेत्रों में न सिर्फ जर्जर विद्युत खंभे, बल्कि तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिला मुख्यालय पर भी कई जगह तार टूट गया। इससे लगभग समूचे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम होते होते जिला मुख्यालय पर गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना नहीं हो सकी थी। अधिशासी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्रों में गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है, वहां गड़बड़ी दूर कर देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


आधा दर्जन स्थानों पर उड़े छप्पर
तेज आंधी व बारिश के चलते अकबरपुर तहसील परिसर में अधिवक्ता के लिए लगा छप्पर ढह गया। यह संयोग ही था कि उस समय उसके नीचे कोई नहीं था। भीटी तहसील अंतर्गत भीटी में भी छप्पर छह गई। इससे उसके नीचे बैठा एक युवक सुमित (22) मामूली रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बनगांव रोड, मिर्जापुर, रफीगंज व हजपुरा क्षेत्र में भी छप्पर व टिनशेड उड़ गए। अकबरपुर-बनगांव रोड पर एक विशालकाय पेड़ भी आंधी के चलते गिर गया। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed