{"_id":"5abfb4b64f1c1bdd618b4b48","slug":"15225130833-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन मामले में शिकायत पर एसओ व दो सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन मामले में शिकायत पर एसओ व दो सिपाही लाइनहाजिर
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिट्टी खनन के मामले में धमकाना जहांगीरगंज थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत के बाद एसपी ने एसओ व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
चार दिन पहले जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत जोलहापुर निवासी धीरेंद्र सिंह खेत से मिट्टी निकलवा कर ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से घर के निकट गिरवा रहा था। आरोप है कि इसी बीच जहांगीरगंज थाने के दो सिपाहियों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली और पूछताछ शुरू कर दी। यह भी आरोप है कि सिपाहियों ने अवैध खनन का हवाला देते हुए कार्रवाई की भी धमकी दी। इस पर पीड़ित के एक रिश्तेदार ने डीआईजी फैजाबाद से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि स्थानीय थाने के सिपाही या एसओ खनन मामले की जांच नहीं कर सकते। इसके बावजूद जहांगीरगंज पुलिस ऐसा कर रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ आलापुर केके मिश्र को सौंपी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने एसओ जहांगीरगंज बेचूसिंह यादव तथा दो सिपाही रामअनुज यादव व मोहम्मद जावेद को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप ही खनन मामले में कार्रवाई की जाए। इसके विपरीत यदि कोई भी कार्य करेगा, तो उसके विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा।