{"_id":"5abd23b64f1c1bcc618b4644","slug":"1522345148128-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किछौछा नगर पंचायत के 8 वार्ड दूधिया रोशनी से होंगे जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किछौछा नगर पंचायत के 8 वार्ड दूधिया रोशनी से होंगे जगमग
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में शामिल हुए तीन गावों की 15 हजार से अधिक की आबादी को जहां गर्मी में सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा, वहीं तीनों गांव के कुल आठ वार्ड एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। लगभग एक करोड़ की लागत से आठ वार्ड में न सिर्फ जर्जर हो चुके तार व खंभे बदले जाने का कार्य तेजी से चल रहा है, बल्कि दूधिया प्रकाश के लिए एलईडी बल्ब भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह क्षेत्र में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से न सिर्फ जर्जर हो चुके उपकरण बदले जा चुके हैं, बल्कि दूधिया प्रकाश के लिए एलईडी बल्ब लगाए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि नगर पंचायत अशारफपुर किछौछा के नए परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत बसखारी, मखदूमनगर व मलिकपुर को भी नगर पंचायत में शामिल किया गया था। बसखारी में छह वार्ड, जबकि मखदूमनगर व मलिकपुर में एक एक वार्ड हैं। नगर पंचायत किछौछा बोर्ड की पहली बैठक में ही शामिल किए गए तीनों ग्राम पंचायत की लगभग 15 हजार की आबादी को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए लगभग एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। इसके तहत न सिर्फ जर्जर हो चुके तार व विद्युत खंभे बदले जाने से, बल्कि सभी वार्ड दूधिया प्रकाश से नहाए, इसके लिए एलईडी बल्ब लगाए जाने को भी मंजूरी मिली थी। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह क्षेत्र को भी दूधिया प्रकाश से जगमग करने के लिए लगभग 25 लाख रुपये को मंजूरी मिली थी।
बजट को मंजूरी मिलने के साथ ही इन क्षेत्रों में तेजी से कार्य प्रारंभ हो गया। जर्जर हो चुके उपकरणों को न सिर्फ बदले जाने का कार्य लगभग पूर्ण होने को है, बल्कि सभी वार्ड एलईडी बल्ब के दूधिया प्रकाश से भी जगमगाने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून ने बताया कि उनका उद्देश्य नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना है। नए परिसीमन में जो क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल हुए हैं, वहां पेयजल व जलनिकासी समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कराए जाएंगे। बताया कि इसके अलावा किछौछा में भी जर्जर उपकरणों को बदले जाने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उपकरणों को बदलने का कार्य पूरा
नए परिसीमन के बाद नगर पंचायत में शामिल बसखारी, मखदूमनगर व मलिकपुर में जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मार्ग प्रकाश के लिए एलईडी बल्ब लगाए जाने का कार्य भी शीघ्र पूरा हो जाएगा। -राजमणि वर्मा, अधिशासी अधिकारी