फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   66 करोड़ की लागत से मध्य अप्रैल तक जगमगाएंगे 1180 मजरे

66 करोड़ की लागत से मध्य अप्रैल तक जगमगाएंगे 1180 मजरे

Fri, 23 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
66 करोड़ की लागत से मध्य अप्रैल तक जगमगाएंगे 1180 मजरे
अंबेडकरनगर। जिले के 1180 मजरे की लगभग आठ लाख की आबादी को इस बार गर्मी के मौसम में न सिर्फ पंखे की हवा खाने को मिलेगी, बल्कि उनके घर भी एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी से नहाएंगे। लगभग 66 करोड़ रुपये की लागत से इन मजरों में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद द्वारा अब तक 1 हजार 87 मजरों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 93 गांव में विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उम्मीद है कि 15 अप्रैल तक शेष बचे मजरों में भी विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव-गांव व घर-घर बिजली पहुंच सके, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ भी लोगों को मिल रहा है। योजना के तहत वर्ष 2017-18 में 1 हजार 180 मजरों का चयन विद्युतीकरण के लिए किया गया था। विद्युतीकरण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद को दिया गया। विद्युतीकरण के कार्य में आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए 66 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिये गए। साथ ही मार्च 2018 तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिए जाने का भी निर्देश दिया। शुरुआती दौर में विद्युतीकरण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया। शिकायतें भी हुईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विद्युतीकरण के कार्य में कुछ मजरों के ग्रामीणों द्वारा भी बाधा उत्पन्न की गई, लेकिन उसका भी निपटारा प्रशासन ने कुशलतापूर्वक कर दिया। इसी का नतीजा रहा कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 1 हजार 87 मजरों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 93 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मध्य अप्रैल तक शेष बचे मजरों में भी विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसा होने से बिजली से वंचित लगभग आठ लाख की आबादी को विद्युतीकरण का सीधा लाभ मिलेगा। न सिर्फ वें गर्मी से निपटने में विद्युतचालित उपकरण का प्रयोग कर सकेंगे, बल्कि उनके घर व मजरों की गलियां एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी से नहा भी उठेंगे। कार्यदायी संस्था के जनपद प्रभारी एम पाटवारी ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही लक्ष्य को पूरा को कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र पूर्ण होगा विद्युतीकरण का कार्य
1180 मजरों में योजना के तहत विद्युतीकरण का लक्ष्य 2017-18 में दिया गया था। कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद द्वारा अब तक 1087 मजरों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 93 मजरों में तेजी से काम चल रहा है। शीघ्र ही उसमें विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -एके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed