फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पौने दो करोड़ की लागत से टांडा नगर की 6 सड़कों की सुधरेगी सेहत

पौने दो करोड़ की लागत से टांडा नगर की 6 सड़कों की सुधरेगी सेहत

Fri, 23 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पौने दो करोड़ की लागत से टांडा नगर की 6 सड़कों की सुधरेगी सेहत
टांडा (अंबेडकरनगर)। अविकसित वार्डों को शहर जैसी आवागमन सुविधा के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री अल्प विकसित विकास योजना के तहत छह सड़कों का निर्माण होगा। शासन से मांगी गई रिपोर्ट के बाद नगर पालिका प्रशासन ने ऐसे छह मार्गों की सूची नगरीय विकास विभाग को सौंप दी है। लगभग 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से टांडा नगर पालिका क्षेत्र में सीसी व इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। धन स्वीकृति के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने आवश्यक रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से करीब 25 हजार से अधिक आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगरीय क्षेत्रों का चौमुखी विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें गंभीर हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अल्प विकसित विकास योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के जिन वार्डों में बेहतर आवागमन की सुविधा नहीं है, वहां पर सड़कों के निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई है। इसकी बेहतर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नगरीय विकास विभाग को सौंपी गई है। शासन के निर्देश पर टांडा नगर पालिका प्रशासन ने नगर के पांच वार्ड की छह मुख्य सड़कों की सूची संबधित विभाग को उपलब्ध करा दी है। विभाग ने संबंधित मार्ग पर आने वाले खर्च का इस्टीमेट भी तैयार कर लिया है। इसमें मोहल्ला तलावापार बाबा के पीछे से साधू बाबा की भूमि से मुमताज के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण, मोहल्ला हयातगंज हनुमानगढ़ी से लालचन्द्र कनौजिया के घर तक सीसी रोड निर्माण, सकरावल उत्तरी बस्ती से जावेद के मकान से रईस अहमद के मकान तक सड़क निर्माण, मोहल्ला अलीगंज उत्तरी मुख्तारनगर की अल्पबस्ती अख्तर के मकान से अंसार के मकान होते हुए इश्तियाक के मकान तक सड़क निर्माण होगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 में श्रीराम के मकान से मोहम्मद तालिम के मकान तक व इसी वार्ड में अंसार अहमद के घर से रामअजोर गुप्ता के मकान तक सीसी रोड का निर्माण होना प्रस्तावित हुआ है। इन सड़कों पर विभाग का अनुमानित लागत करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये है। विभाग ने संबंधित सड़क व सीसी रोड के निर्माण के लिए भौतिक सत्यापन कर आवश्यक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। दावा है कि इन सड़कों के बनने से न सिर्फ 25 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। बल्कि संबंधित लोगों को कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा। मार्गों के बेहतर होने से रोजगार के भी आसार बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर हो रहा अमल
नगरीय क्षेत्र के पिछड़े क्षेत्रों को विकसित करने की कार्य योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री अल्प विकसित विकास योजना को लेकर पहल जारी है। सभी पांचों नगर निकायों को इस कार्यों के बारे में अवगत करा दिया गया है। टांडा नगर पालिका ने छह मार्गों को बेहतर किए जाने की सूची उपलब्ध कराई गई है। इसका स्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। -उमेश कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed