फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डेढ़ लाख आबादी को दिन भर नही मिली बिजली

डेढ़ लाख आबादी को दिन भर नही मिली बिजली

Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख आबादी को दिन भर नही मिली बिजली
अंबेडकरनगर। विभिन्न तकनीकी गड़बड़ी के चलते गुरुवार को समूचे जिला मुख्यालय व आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति लगभग आठ घंटे तक ठप रही। इससे उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। सबसे ज्यादा मुश्किल पेयजल को लेकर हुई तो वहीं विद्युत चालित कई लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़े रहे। लगभग डेढ़ लाख की आबादी इससे प्रभावित हुई। सायं पांच बजे करीब आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गरमी का दौर शुरू होने के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ऐसी ही मुश्किलों से जूझना पड़ा। हुआ यह कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते जिला मुख्यालय व आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह पौने नौ बजे करीब ठप पड़ गई। यह वह समय था जब शहरी क्षेत्र में लोग दिनचर्या में जुटे थे। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से कई घरों में ताजे पानी का संकट खड़ा हो गया। कई घरों में टंकियां खाली रहने के चलते पानी की जबरदस्त किल्लत हुई। तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का संकट उत्पन्न रहा। शुरू के एक दो घंटे तक तो उपभोक्ताओं ने इसे सामान्य कटौती समझा, लेकिन जब इसके बाद भी आपूर्ति बहाल नही हुई तो उनकी चिंता बढने लगी। इसके बाद उपभोक्ताओं के फोन विद्युत दफ्तरों में घनघनाने लगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बाद में पता चला कि महरुआ के निकट केबल टूट जाने तथा बैरमपुर बरवां व कोटवा महमदपुर उपकेंद्र में गड़बड़ी आ जाने की वजह से आपूर्ति ठप हुई है। विद्युत अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अपराह्न एक दो बजे तक आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा नही हो पाया। गड़बड़ी दुरुस्त करने में करीब आठ घंटे लग गए। इसके बाद शाम पांच बजे करीब विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इससे पहले आपूर्ति ठप रहने से अकबरपुर नगर व आसपास की लगभग डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु उद्योग धंधों पर असर
जिला मुख्यालय व आसपास लगभग आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रहने का असर कई लघु उद्योग धंधों पर दिखाई पड़ा। काम पर आए मजदूर बिजली आने का इंतजार करते रहे। पावरलूम उद्योग पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिला। अकबरपुर नगर के मीरानपुर, अब्दुल्लापुर, शहजादपुर व शाहजहांपुर मोहल्ले में स्थित पावरलूमों की खटर पटर लगभग दिन भर ठप रही। नतीजा यह हुआ कि पावरलूमों पर काम करने आए कई मजदूर बिना काम किए ही वापस लौट गए।


तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित रही आपूर्ति
अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में तकनीकी गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित रही। गड़बड़ी का पता लगाकर उसे दूर कराया गया। इस दौरान जरूर उपभोक्ताओं को थोड़ी बहुत असुविधा हुई। -उपेंद्र पटेल, उपखंड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed