फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि खरीदेगी अकबरपुर नपा

कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि खरीदेगी अकबरपुर नपा

Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि खरीदेगी अकबरपुर नपा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में आयोजित हुई। इसमें नगर के विभिन्न विकास कार्यों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। आउटसोर्सिंग के अंतर्गत ठेके पर कार्य कराए जाने, सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ा के इकठ्ठा करने एवं निस्तारण करने के लिए आवश्यक भूमि को क्रय करने की स्वीकृति प्रदान हुई। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा रखे गए कई अन्य प्रस्तावों पर भी सभासदों ने अपनी सहमति जतायी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभासदों से एकजुट होकर विकास में मदद करने का आह्वान किया। कहा कि पालिका बोर्ड नगर के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। सभासदों को अपने वार्ड के विकास के साथ ही नगर के विकास में पूर्ण योगदान देना होगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही आवागमन व पेयजल व्यवस्था को और दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। सभासदों की आम सहमति पर आउट सोर्सिंग के अंतर्गत ठेके पर कार्य कराए जाने, सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ा के इकठ्ठा करने व निस्तारण करने के लिए भूमि क्रय करने का निर्णय हुआ। प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव भी सौंपा। बैठक में सभासद दुर्गावर्ती, विनय कुमार, सतीश तिवारी, निर्मला देवी, नंदलाल, वंदना भारती, गौरव, मंजू, राजकुमारी, रुबी गुप्ता, सुनील कुमार, संदीप, बेबी तवस्सुम व संजय मद्घेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर में तेजी से होंगे विकास कार्य
नगर में तेजी से विकास के कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। तेजी से कार्य सुनिश्चित कराने के साथ ही पारदर्शिता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। -सुरेश मौर्य, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed