फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सेनपुर विद्युत उपकेंद्र हुआ उर्जीकृत, विद्युत वितरण की तैयारी

सेनपुर विद्युत उपकेंद्र हुआ उर्जीकृत, विद्युत वितरण की तैयारी

Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सेनपुर विद्युत उपकेंद्र हुआ उर्जीकृत, विद्युत वितरण की तैयारी
भीटी (अंबेडकरनगर)। तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुके सेनपुर विद्युत उपकेंद्र से एक सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति का काम शुरू हो जाएगा। इससे सेनपुर बाजार समेत आस पास के क्षेत्रों की लगभग 90 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। विद्युत उपकेंद्र तक बिजली पहुंच गई है। अब फीडरों के माध्यम से ट्रांसफार्मरों तक बिजली पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विभागीय अभियंताओं के मुताबिक कार्य अन्तिम चरण में है। जल्द ही उपभोक्ताओं को इस उपकेंद्र से बिजली मिलने लगेगी। इससे उन्हें बिजली की ट्रिपिंग समेत कई समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीटी तहसील क्षेत्र के सेनुपर बाजार में वर्ष 2014 में तत्कालीन सरकार ने विद्युत उपकेंद्र निर्माण की हरी झंडी दी थी। शासन से कुल 3 करोड़ 11 लाख रुपये का बजट भी पास कर दिया गया। तीन फीडर वाले इस उपकेंद्र निर्माण की जिम्मेदारी प्रज्ञा ट्रेेडर्स नामक कार्यदायी संस्था को सौंपी गई। शासन की तरफ से दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरी करने की अवधि निर्धारित कर दी गई। संस्था द्वारा निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। हालांकि कई बार बीच बीच में कभी धनाभाव तो कभी अन्य कारणों के चलते निर्माण में गतिरोध उत्पन्न होता रहा। इसके चलते निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य को पूरा नही किया जा सका। प्रोजेक्ट को पूरा होने में चार वर्ष का समय लग गया। अब यह उपकेंद्र पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेंद्र को कटेहरी विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया है। कटेहरी से सेनपुर तक विद्युत लाइन खींचने के साथ ही उसे बीते दिनों उर्जीकृत किया गया था, लेकिन उसमें कुछ गड़बड़ी उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन

सेनपुर उपकेंद्र तक बिजली पहुंचाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तीनों फीडर के माध्यम से उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद तीनों फीडर के माध्यम से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसका सीधा लाभ लगभग 90 हजार आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन उपकेंद्रों पर कम होगा लोड
सेनपुर उपकेेंद्र के शुरू हो जाने पर तीन अन्य उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। कारण यह कि इन उपकेंद्रों पर भी लोड कम होगा। दरअसल गोशाईगंज के रिउना फीडर, कटेहरी तथा महरुआ उपकेंद्र के विभिन्न हिस्सों को अब सेनपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाएगी। इससे जहां एक तरफ सेनपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ होगा, वहीं तीन अन्य उपकेंद्र के उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे।


शीघ्र शुरू कर दी जाएगी आपूर्ति
उपकेंद्र तक बिजली पहुंच गई है। जल्द ही फीडरों के माध्यम से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम अंतिम चरण में है। -बीके वर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed