{"_id":"6b05d56d1ae8338e1505a6e1","slug":"children-vulnerable-to-viral-infections-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169822-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वायरल संक्रमण की चपेट में बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वायरल संक्रमण की चपेट में बच्चे
Tue, 24 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती बालक व मौजूद तीमारदार।
अंबेडकरनगर। दिन में तेज धूप और शाम होते ही बढ़ती ठंड लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। दिन का तापमान 26 डिग्री के पार और रात का पारा 14 डिग्री से नीचे पहुंचने के बीच थोड़ी सी लापरवाही बच्चों और बुजुर्गों को बीमार कर रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की हॉफटाइम ओपीडी में 409 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित रहे।
सुबह पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे थे। ओपीडी शुरू होते ही फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर कतार लग गई। फिजिशियन डॉ. विवेक पांडेय की ओपीडी में 105 मरीजों ने उपचार कराया। उनके अनुसार, इनमें 40 से 50 वर्ष की उम्र के मरीज अधिक थे। अधिकांश ने शरीर में जकड़न, खांसी और सांस फूलने की शिकायत बताई।
वहीं, बाल रोग विभाग की दोनों ओपीडी में करीब 83 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अटल वर्मा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। शाम को तापमान गिरने के बावजूद पर्याप्त गर्म कपड़े न पहनाना और दिन में धूप के दौरान जरूरत से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाना भी परेशानी का कारण बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के पहनावे और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
सात बच्चे बाल रोग वार्ड में भर्ती
मौसम में बदलाव का असर जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भी दिखने लगा है। मंगलवार को वार्ड में सात बच्चे भर्ती रहे। इनमें एक बच्चा निमोनिया से पीड़ित है, जबकि चार बच्चों को बुखार और खांसी की शिकायत पर भर्ती कराया गया। अन्य बच्चे भी अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं। अस्पताल कर्मियों के अनुसार, दिवाली के बाद से बच्चों के बीमार होने की संख्या बढ़ी है।
बच्चों को ठंड से बचाने के लिए बरतें सावधानी
- शाम पांच बजे के बाद बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
- जरूरत के अनुसार मोजे भी पहनाएं, ताकि ठंडी हवा से बचाव हो सके।
बच्चों को ठंडा पानी देने से बचें और दूध गुनगुना करके पिलाएं।
बच्चों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं।
सुबह और देर शाम बच्चों को बाहर ले जाने में सावधानी बरतें।
खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
तेज सांस चलने, पसलियां अंदर धंसने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें।
बुखार से परेशान हो रहे बच्चे
बाल रोग विभाग में सीहमईकारीरात गांव निवासी अजय अपनी बेटी आराध्या को दिखाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बेटी को कई दिनों से सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत है। रात में परेशानी अधिक बढ़ जाती है। चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच कराई और दवा ली है।पहितीपुर निवासी संतलाल ने बताया कि उन्हें चार दिनों से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने खून की जांच कराने के बाद दवा दी है।