फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   152 couples will tie the knot on 11th

11 को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 152 जोड़े

Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
152 couples will tie the knot on 11th
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 दिसंबर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर समारोह पूर्वक विवाह का आयोजन होगा। योजना के तहत 11 दिसंबर को 152 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले यह सामूहिक विवाह 5 दिसंबर को होना था। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए शासन ने तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों का विवाह आसानी के साथ हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया है। योजना के तहत वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़े के विवाह के लिए कुल 51 हजार रुपये दिए जाने का प्राविधान है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है और 6 हजार रुपये वैवाहिक आयोजन में खर्च होते हैं। योजना के तहत 5 नवंबर को जिले में प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय पर वैवाहिक आयोजन होना था। इसके लिए 111 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए जिले में सभी जरूरी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। इस बीच योजना का अधिक से अधिक जोड़ों को लाभ मिल सके, इसके लिए शासन ने सामूहिक विवाह की तिथि बढ़ाकर अब 11 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में 5 दिसंबर को आयोजन होना था। इसके लिए 111 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। इस बीच शासन ने अब वैवाहिक आयोजन की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। बताया कि अब तक 152 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें रामनगर विकास खंड में 22 जोड़े, जहांगीरगंज में 31 जोड़े, जलालपुर में 19 जोड़े, भियांव में 21 जोड़े, अकबरपुर में 10 जोड़े, टांडा में 15 जोड़े, भीटी में 10 जोड़े, कटेहरी में 13 जोड़े व बसखारी विकास खंड में 11 जोड़ों का विवाह होना है। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed