{"_id":"5a89bc224f1c1b462c8b8a3b","slug":"15189762467280-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न कमियों से रुकी 280 वृद्धों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न कमियों से रुकी 280 वृद्धों की पेंशन
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 280 वृद्ध लोगों की पेंशन मौजूदा समय में समाज कल्याण विभाग ने रोक दी है। इसके पीछे आधार कार्ड न होना, खाता नंबर सही न होना व आय से अधिक का प्रमाणपत्र लगाना कारण बताया गया है। मौजूदा समय में समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत 73 हजार पात्रों को वृद्धा पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है जबकि 20 हजार पात्रों ने पेंशन के लिए आवेदन किया है।
गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत पात्रों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाया जाता है। पेंशन भुगतान को लेकर विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कभी बिना कारण बताए ही पेंशन रोकने की शिकायत आती है तो कभी इसके लिए बार-बार समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा पात्रों को दौड़ाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाती है। तमाम शिकायतों के बावजूद वृद्धा पेंशन पात्रों को सुचारु ढंग से मिल सके, इसके लिए ठोस कदम संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं उठाया जाता।
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार विभाग से जिले के 73 हजार पात्रों को वृद्धा पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। 280 पात्र ऐसे हैं जिनकी पेंशन आवश्यक कागजात उपलब्ध न कराए जाने के चलते रोकी गई है। पेंशन रोके जाने के पीछे का मुख्य कारण आधार कार्ड न होना, खाता संख्या गलत होना या फिर आय प्रमाणपत्र मानक से अधिक का लगाया जाना विभाग द्वारा बताया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार जिन लोगों की पेंशन रोकी गई है, उन्हें पत्र भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। जिन कागजात की मांग की गई है, वह मिलते ही खाते में पेंशन भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं मिल रहा पेंशन योजना का लाभ
रामनगर के पूर्णमासी ने कहा कि उसे पहले पेंशन मिल रही थी। लगभग छह माह से उसे पेंशन मिलनी बंद हो गई। जब उसने विभागीय कर्मचारियों से इस संबंध में पूछा तो बताया गया कि खाता संख्या में कुछ गड़बड़ी हो गई है। पेंशन की रकम खाते में नहीं जा रही है। ऐसे में दूसरा खाता खुलवाया जाए। रसूलपुर के राजमणि ने कहा कि जब आवेदन किया था तो शुरुआत में उसे पेंशन सुचारु ढंग से मिली लेकिन बाद में बंद हो गई। उसे बताया गया कि जो आय प्रमाणपत्र जमा किया गया है, वह मानक से अधिक है। ऐसे में यदि उसे योजना का लाभ लेना है तो उसे मानक के अनुरूप प्रमाणपत्र जमा करना होगा। मरुई ताजपुर के रामअजोर ने कहा कि उसे सुचारु ढंग से पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। शहजादपुर के अच्छेलाल ने कहा कि उसने पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। चार माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन पेंशन नहीं मिल सकी है।
विभाग में पंजीकृत 73 हजार पात्रों को सुचारु ढंग से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। 20 हजार नए आवेदन आए हैं। सत्यापन के बाद शीघ्र ही उन्हें भी पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। जिन पात्रों की पेंशन रोकी गई है, उन्हें अविलंब आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि उन्हें भी योजना का समुचित लाभ मिल सके। -अभय कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी