फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिपं सदस्य के दो व ग्राम प्रधान के 4 दावेदारों ने नाम लिया वापस

जिपं सदस्य के दो व ग्राम प्रधान के 4 दावेदारों ने नाम लिया वापस

Thu, 15 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिपं सदस्य के दो व ग्राम प्रधान के 4 दावेदारों ने नाम लिया वापस
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिपं सदस्य पद के दो व ग्राम प्रधान पद के 4 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नाम वापस ले लिया। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए अब दो प्रत्याशी व ग्राम प्रधान के चार पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में इन पदों के लिए आगामी 22 फरवरी को मतदान होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 44 पदों पर एक-एक नामांकन होने से संबंधित प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य के एक पद, ग्राम प्रधान के 4 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1 पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पद के लिए आगामी 22 फरवरी को उपचुनाव होना है। 5 फरवरी से 12 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया हुई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी प्रक्रिया थी। नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि जहांगीरगंज पश्चिमी में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए कुल 4 नामांकन हुए थे। गुरुवार को दो प्रत्याशी उमेश व मोहम्मद अहमद ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब दो प्रत्याशी कांति व दिवाकर मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम प्रधान के 4 पद के लिए कुल 17 नामांकन हुए थे। गुरुवार को 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब 13 प्रत्शशी मैदान में हैं। उकरा में ग्राम प्रधान पद के लिए श्रीपति, लालबहादुर, विनोद कुमार, संतराम, करनजीत व साधना वर्मा ने नामांकन किया था। गुरुवार को किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। जोलहापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए सुशीला व सावित्री ने ही नामांकन किया था। कटेहरी के बसंतपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए नामांकन में गुरुवार को राजकुमार व भरतलाल ने नाम वापस ले लिया। यहां अब भगेलू, जयराम व संजय कुमार मैदान में हैं। सरखने किशुनीपुर ग्राम प्रधान पद के लिए रामजी व कुमारी देवी ने नाम वापस लिया। यहां अब यमुना प्रसाद व वीरेंद्र प्रताप मैदान में हैं। भगवानपट्टी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक नामांकन सरिता देवी ने किया था। इनके निर्विरोध होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पद के सापेक्ष 44 पद पर ही एक एक नामांकन हुए थे। इन सभी के निर्विरोध होने का मार्ग साफ हो गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिपं सदस्य के एक व ग्राम प्रधान के 4 पद के लिए मतदान आगामी 22 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed