{"_id":"5a7f3a9c4f1c1baa1b8b6b24","slug":"151828771819959-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"959 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर गृहविज्ञान व हाईस्कूल कृषि की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
959 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर गृहविज्ञान व हाईस्कूल कृषि की परीक्षा
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा से शनिवार को प्रथम पाली में 959 परीक्षार्थियों ने किनारा कस लिया। हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में तो सभी 19 परीक्षार्थी उपस्थित रहे लेकिन इंटरमीडिएट गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र व कृषि शास्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 11 हजार 791 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10 हजार 832 ही उपस्थित थे। इस प्रकार कुल 959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के चौथे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। इस सबके बीच शनिवार को भी सभी 107 केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुचारु ढंग से सीसीटीवी कैमरे नहीं चल सके।
गौरतलब है कि इस बार नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन ने सख्त निर्देश दिए थे। नकल माफिया पर अंकुश लग सके, इसके लिए उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया जिनके सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सख्ती का असर भी दिखा। पहले ही दिन से बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा से किनारा करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। संकलन केंद्र्र प्रभारी सुरेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में कुल 959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की संगीत परीक्षा में 19 छात्रों को परीक्षा देनी थी। एक केंद्र पर हुई परीक्षा में सभी उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 11 हजार 352 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10 हजार 416 ने परीक्षा दी जबकि 936 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि शास्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में कुल 420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 23 ने परीक्षा छोड़ दी, इस तरह कुल 397 छात्रों ने परीक्षा दी। इस प्रकार प्रथम पाली में कुल 11 हजार 791 को परीक्षा देनी थी। 10 हजार 832 ने परीक्षा दी जबकि 959 ने किनारा कर लिया।
सचल दल को नहीं मिली कामयाबी
यूपी बोर्ड परीक्षा को चार दिन गुजर गए लेकिन अब तक नकल रोकने के लिए गठित पांच सचल दल को एक भी नकलची हत्थे नहीं लगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए पांच जोनल व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। इन्हें भी अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। उधर तमाम दावों के बावजूद शनिवार को भी संबंधित परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में सुचारु ढंग से सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं हो सके। भीटी, जलालपुर व टांडा तहसील अंतर्गत आधा दर्र्जन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु तरीके से काम नहीं कर सके।
विज्ञापन
उठाए जा रहे ठोस कदम
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु तरीके से चले। अब तक कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। -विनोद सिंह, डीआईओएस