फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को मिलेगी कम्प्यूटर की शिक्षा

एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को मिलेगी कम्प्यूटर की शिक्षा

Sun, 11 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को मिलेगी कम्प्यूटर की शिक्षा
अंबेडकरनगर। जिले के एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में छात्राओं को जल्द ही कम्यूटर की भी शिक्षा मिलने लगेगी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 84 महाविद्यालयों में इस महाविद्यालय को भी चुना गया है, जहां कम्प्यूटर सेंटर की स्थापना के साथ ही दो पीजी क्लास रूम का निर्माण होगा। कुल ढाई करोड़ की रकम महाविद्यालय को मिलेगी, जिसमें आगे चलकर आवश्यकता के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल या फिर बस आदि के प्रबंध किए जाएंगे। अभियान के तहत होने वाले इन प्रयासों का लाभ महाविद्यालय की लगभग एक ़ हजार छात्राओं को मिलेगा। पहली किस्त के तौर पर महाविद्यालय को लगभग पौने एक करोड़ रुपये मिल भी चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनपद स्थापना के बाद तत्कालीन बसपा सरकार ने जिला मुख्यालय पर बालिका शिक्षा की बेहतरी के लिए रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना कराई थी। शुरू में इल्तिफातगंज मार्ग पर एक अस्थाई भवन में चलने वाले इस विद्यालय के लिए बाद में बसखारी मार्ग पर हवाईपट्टी के निकट भूमि की उपलब्धता की गई। वहां बाकायदा दो मंजिला भवन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ महाविद्यालय चल रहा है। इस बीच इस महाविद्यालय को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के तहत चुन लिया गया। इसमें प्रदेश के 84 महाविद्यालयों के साथ इसे भी लगभग ढाई करोड़ रुपये की सहायता छात्राओं के हित में दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत महाविद्यालय में एक कम्प्यूटर सेंटर की स्थापना होगी। कम्प्यूटर व अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे-छात्राओं को कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान भी आसानी से हो सके। कम्प्यूटर शिक्षा के लिए यहां अध्यनरत छात्राओं को आने वाले दिनों में किसी अन्य जगह भटकने से निजात मिलेगी। अभियान के तहत ही महाविद्यालय में दो पीजी क्लास रूम तथा दो शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। पीजी रूम व अन्य जगहों के लिए फर्नीचर समेत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 87 लाख रुपये महाविद्यालय को मिल भी चुके हैं। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है। अभियान में महाविद्यालय को शामिल किए जाने के बाद अगली योजना में आवश्यकता के अनुसार हॉस्टल या बस की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है। महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. महेंद्र ने बताया कि छात्राओं के हित में महाविद्यालय प्रशासन तेजी से जरूरी प्रयास सुनिश्चित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाईफाई की मिलेगी जल्द सुुविधा
महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही यहां छात्राओं को वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। इसके माध्यम से वे शिक्षा संबंधित कई तरह जरूरतें आसानी से पूरी कर सकेंगी। वाईफाई की सुुविधा को लेकर छात्राओं के बीच व्यापक उत्साह भी देखने को मिल रहा।



कराए जाएंगे सभी जरूरी इंतजाम
महाविद्यालय को बेहतर प्रयासों के चलते ही राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान से जोड़ा गया है। कम्प्यूटर सेंटर व पीजी रूम की स्थापना के साथ ही संसाधनों की बेहतरी सुनिश्चित कराई जा रही है। अन्य जरूरी इंतजाम भी आगे कराए जाएंगे। -शैफाली प्रताप, प्राचार्या रमाबाई राजकीय महिला पीजी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed