फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
अंबेडकरनगर। जिले के 107 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 86 हजार 644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लेने का दावा किया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 5 जोनल, 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ साथ 5 सचल दल टीम का गठन किया गया। एक दिन पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

6 फरवरी मंगलवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 86 हजार 644 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसमें 40 हजार 471 बालक व 46173 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल के कुल 48 हजार 51 छात्र छात्राएं शामिल हैं। इसमें संस्थागत 47 हजार 631 व व्यक्ति 420 तथा इंटरमीडिएट में कुल 38 हजार 593 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसमें 37075 संस्थागत व 1518 व्यक्तिगत छात्र छात्राएं सम्मिलित हें। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 107 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में निपटेगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रटों व सचलदल टीम के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहें। यदि कहीं भी कुछ गड़बड़ी हो, तो तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा पर निगाह रखेंगी पांच सचलदल टीमें
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पांच सचल दल टीम का गठन किया गया है। पहली टीम डीआईओएस विनोद सिंह की अध्यक्षता में रिंका सिंह, पुष्पा देवी, विजय कुमार द्विवेदी व इंद्रजीत यादव, दूसरी टीम वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में यदुनाथ यादव, स्नेहलता, अंकिता सिंह, राजन प्रसाद यादव, तीसरी टीम बीएसए अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, चंद्रभूषण पाण्डेय, किसान सिंह व कमलेश, चौथी टीम प्रधानाध्यापिका राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर कुतुब तारा वर्मा की अध्यक्षता में सुदामा, मीना, गुरुदयाल यादव व गजेंद्र पाल तथा पांचवीं टीम प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहितीपुर आरडी नागवंशी की अध्यक्षता सत्यवती देवी, बदामा देवी, ओमप्रकाश यादव व घनश्याम शामिल हैं।

कंट्रोल रूम की हुई स्थापना
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने व किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 05271-244992 पर किसी भी समय परीक्षा संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बताया कि सुबह 6 बजे से अपराहन 2 बजे तक प्रमिला वर्मा, अंजना वर्मा, प्रेमवती वर्मा, दीपक त्रिपाठी, बागेश्वरीशरण द्विवेदी व कपिलदेव, अपराहन 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक ऊषाकिरन सिंह, शीरीन सिद्दीकी, निकलेश कुमारी व ओमकार वर्मा, रात्रि 8 बजे सुबह 6 बजे तक भूपनाथ व राजमणि यादव की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।

आधार कार्ड भी होगा जरूरी
परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार प्रवेशपत्र व रजिस्ट्रेशन पत्र के साथ आधार कार्ड भी परीक्षा केंद्र ले जाना अनिवार्य किया गया है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षर्थियों को आधार कार्ड भी साथ ले जाना जरूरी होगा। बगैर आधार के परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

एक दिन पहले चस्पा हुई डेस्क स्लिप
मंगलवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर सोमवार को ही परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप चस्पा कर दी गई। इसके अलावा सीट प्लान भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। सोमवार को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपना अपना रोल नंबर देखा। परीक्षा को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह का माहौल दिखा।


हिंदी व गृहविज्ञान की होगी परीक्षा
प्रथम पाली में सुबह साढ़े 7 बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी प्रथम प्रशभनपत्र तथा द्वितीय पाली में अपराहन 2 बजे से 5 बजकर 15 मिनट तक इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा होगी।


सभी तैयारियां पूरी
मंगलवार से प्रारंभ हो रहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। सभी केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लग चुुके हैं। कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। -विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed