{"_id":"5a788a6b4f1c1bb3208b7896","slug":"1517849407729-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लाख से होगी भियांव दरगाह तक के मार्ग की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 लाख से होगी भियांव दरगाह तक के मार्ग की मरम्मत
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जलालपुर में 29 लाख रुपए की लागत से भियांव दरगाह तक दो किलोमीटर लम्बे मार्ग का जीर्णोद्धार होगा। यह जानकारी सोमवार को विधायक जलालपुर रितेश पांडेय ने दी। इस बीच विधायक की संस्तुति पर 30 मरीजों के इलाज के लिए लगभग 29 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से निर्गत हुई है।
सोमवार को जिला मुख्यालय पर क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक रितेश ने बताया कि उन्होंने बीते 20 दिसंबर को नियम 51 के तहत मंगुराडिला से न्यौरी मार्ग पर भवानीपट्टी से दफ्ती मिल होते हुए भियांव दरगाह तक के लगभग दो किलोमीटर लम्बे मार्ग का पुनिर्माण कराए जाने का मामला उठाया था। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने 29 लाख रुपए से विशेष मरम्मत के लिए इस्टीमेट को स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित किया है। विधायक ने बताया कि धनराशि जल्द ही स्वीकृत कराया जाएगा। निजी तौर पर भी जल्द ही लोक निर्माणमंत्री से मुलाकात की जाएगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ सके। कई अन्य मार्गों के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। विधायक ने बताया कि विभिन्न गंभीर बीमारी से परेशान लोगों की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने मैने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए पत्र भेजा था। 30 मरीजों के लिए 28 लाख 40 हजार रुपए मंजूर हो गए हैं।