फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फरक्का अप व सियालदाह डाउन निरस्त, यात्रियों को हुुई परेशानी

फरक्का अप व सियालदाह डाउन निरस्त, यात्रियों को हुुई परेशानी

Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
फरक्का अप व सियालदाह डाउन निरस्त, यात्रियों को हुुई परेशानी
अंबेडकरनगर। कोहरे के चलते शनिवार को फरक्का अप व सियालदाह डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने की जानकारी जहां यात्रियों को दी गई, वहीं तीन अन्य ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दो ट्रेनों के निरस्त होने से 23 यात्रियों को अपना अपना आरक्षित टिकट कैंसिल कराना पड़ा, तो ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार करने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत डेढ़ माह से ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। यह दौर शनिवार को भी जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अपराहन 2 बजकर 15 मिनट पर पहुंचने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन व रात 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचने वाली सियालदाह डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकट आरक्षित कराने वाले 23 यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने को मजबूर होना पड़ा। ज्यादातर यात्रियों ने यात्रा करना ही रद्द कर दी, तो कुछ ने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लिया। इसके अलावा किसान डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 4 बजकर 46 मिनट से 2 घंटा, पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय 9 बजकर 48 मिनट से 11 घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 5 बजकर 30 मिनट से 6 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed