फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   58 पदों पर पंचायत उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना

58 पदों पर पंचायत उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना

Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
58 पदों पर पंचायत उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना
अंबेडकरनगर। जिला व क्षेत्र पंचायत के एक-एक और ग्राम प्रधान के चार पद समेत कुल 58 पदों के लिए शुक्रवार को उपचुनाव की अधिसूचना जिला प्रशासन ने जारी कर दी। इसके मुताबिक 5 फरवरी से 12 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा कराया जाएगा जबकि मतदान 22 फरवरी को होगा। मतों की गणना 24 फरवरी को होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकार-जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी की। जिला पंचायत सदस्य के एक, ग्राम प्रधान के चार, क्षेत्र पंचायत के एक व ग्राम पंचायत सदस्य पद 52 पदों पर उपचुनाव होना है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव को सशकुल निपटाने के लिए निर्वाचन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जिला मुख्यालय पर जमा होगा। जबकि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि महेशचन्द्र द्विवेदी ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी जो 12 फरवरी तक चलेगी। 13 फरवरी को कार्य समाप्ति तक संबंधित आवेदनों की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक आवेदन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसी दिन कार्य समाप्ति तक संबंधित उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान स्थलों पर सकुशल मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित करायी जाएगी। 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक चलेगी। इसके बाद विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन



इन 58 सीटों पर होगा पंचायत उपचुनाव
अकबरपुर ब्लाक के उकरा, कटेहरी के बसंतपुर व सरखने किशुनीपुर, भियांव के जोलहापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। अकबरपुर के अहेथा, कजरी जमालुद्दीनपुर, बरधा भिउरा, कटेहरी के अंगवल, रानीपुर मोहन, जहांगीरगंज के केदरुपुर, हरदिहा, अहिरौली रानीमऊ, देवचंदपुर, खरुवांव, जमीन अहिरौली, खरुवइयां, निजामपुर रतिगरपुर, मामपुर, केवटली, कुरांव, सांती, विश्वनाथपुर, टांडा के दौलतपुर काजी, पैकोलिया, रामपुर कला, हसनपुर पुंथर, नरायनपुर, खूखूतारा, दशरथपुर, बड़ागांव इब्राहिमपुर, हुसैनपुर सुधाना, रुद्रपुर भगाही, भीटी के उमरावां, बेला, रिउना, इटवा, लोहझरा, शाहपुर मनिहारीपट्टी, पाण्डेय पैकोली, केवारी परमानंद, भवानीपुर, किछूटी व सम्मनपुर छितौनिया में ग्राम पंचायत सदस्य का उपचुनाव होना है। कटेहरी ब्लाक के भगवानपट्टी में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित बीडीसी सदस्य पद के अलावा जहांगीरगंज पश्चिमी की अनारक्षित जिला पंचायत सदस्य सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed