फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आपरेशन ग्रीन से मिलेगा 3 लाख सब्जी किसानों को लाभ

आपरेशन ग्रीन से मिलेगा 3 लाख सब्जी किसानों को लाभ

Thu, 01 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन ग्रीन से मिलेगा 3 लाख सब्जी किसानों को लाभ
अंबेडकरनगर। किसानों की सब्जी व फल खराब न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। आपरेशन ग्रीन के तहत प्रत्येक जिले में फूड प्रोसिसिंग इंडस्ट्री (यूनिटें) खोली जाएंगी। यूनिट खोलने के लिए किसानों को अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में फसल तैयार करने के बाद किसानों के सामने उसे बेचने का संकट नहीं होगा। इसमें किसानों की सब्जी व फल सुरक्षित रखा जाएगा। इससे जिले के 3 लाख से अधिक सब्जी व फल किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 3 लाख से अधिक किसान सब्जी व फल की खेती करते हैं। उपज अधिक होने पर उसका रखरखाव ठीक तरीके से न होने पर किसानों को अक्सर नुकसान झेलना पड़ता था। अब तक कोल्डस्टोरेज में आलू, सब्जी व फल रखे जाने का प्राविधान था। कोल्ड स्टोरेज की संख्या कम होने के चलते इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता था। किसानों की इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने बजट में बड़ा कदम उठाया है। सब्जी व फल सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रत्येक जिले में आपरेशन ग्रीन योजना के तहत हब खुलेगा। इसमें किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकेंगे। केशवपुर के सब्जी किसान मुन्नर राम ने कहा कि आलू की फसल खराब होने के भय से अक्सर औने पौने दाम पर बेचना पड़ता था। केंद्र सरकार की इस योजना से सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। सूरापुर के किसान रामबसंत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाया गया कदम सराहनीय है। इसका सीधा लाभ सब्जी व फल किसानों को मिलना तय है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख पशुपालकों केसीसी ले सकेंगे कर्ज
अंबेडकरनगर। किसानों की तरह जिले के लगभग डेढ़ लाख पशुपालकों व मत्स्य पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को बजट में विशेष कदम उठाया है। केंद्र सरकार के इस कदम का पशुपालकों व मत्स्य पालकों ने बढ़ चढ़कर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बजट में पशुपालकाें व मत्स्य पालकों को बड़ा तोहफा दिया है। जिस प्रकार से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल रहा था, उसी प्रकार अब पशुपालकों व मत्स्य पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। इससे व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसान पशुपालक व मत्स्य पालक केसीसी पर बैंकों से कम ब्याज पर ऋण ले सकेंगे। जिले में 1 लाख 22 हजार पशुपालक, जबकि लगभग 30 हजार मत्स्य पालक हैं। कटरिया के पशुपालक रामदुलार ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट के माध्यम से पशुपालकोें को बड़ा तोहफा दिया है। इससे पशुपालक अपना व्यवसाय बढ़ा सकेंगे। कहा कि व्यवसाय के लिए जो ऋण लिया जाएगा, उस पर ब्याज भी कम लगेगा। इसका सीधा लाभ पशुपालकों को मिलेगा। मत्स्यपालक अकबरपुर के अरुण कुमार ने कहा कि केसीसी का लाभ मत्स्यपालकोे को भी दिया जाना केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है। इसका व्यापक लाभ मत्स्य पालकों को मिलेगा।

साढ़े चार लाख किसानों को मिलेगा क्लस्टर जोन का लाभ
अंबेडकरनगर। विशेष फसल के लिए अग्रणी जिले में क्लस्टर जोन बनाए जाने से जिले के साढ़े 4 लाख से अधिक गेहूं व 2 हजार से अधिक केले के किसानों को लाभ मिलना तय है। केंद्र सरकार ने फसल के अनुसार बजट में जिले में क्लस्टर जोन बनाए जाने का प्राविधान रखा है। इससे न सिर्फ जिले को लाभ मिलेगा, बल्कि फसल की उपज में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार के बजट में विशेष फसल की पहचान बनाने वाले जिले में क्लस्टर जोन की स्थापना किए जाने का प्राविधान रखा है। जिस फसल के लिए क्लस्टर जोन की स्थापना की जाएगी, उस फसल की न सिर्फ उपज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि संबंधित किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। गौरतलब है कि अंबेडकरनगर जनपद पिछले कई वर्षों से गेहूं की उपज के लिए अग्रणी जिले में शामिल है। लगभग 4 लाख किसान गेहूं की बोआई करते हैं। बीते दो वर्ष से केले की खेती भी जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग 2 हजार किसान इसकी खेती कर रहे हैं। क्लस्टर जोन की स्थापना होने से न सिर्फ गेहूं की फसल में वृद्धि होने की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि केले के किसानों को भी व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed