{"_id":"5a73446d4f1c1b84268b7db0","slug":"151750380316-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। घने कोहरे के चलते हुई मार्ग दुर्घटना में बुधवार देर रात को समडीह गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे चालाक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे पहले सूचना पाकर उसके परिवारीजन भी मौके पर पहुंच चुके थे।
समडीह ग्राम पंचायत के पुरवा अजोरिया कादीपुर निवासी हरिशंकर यादव उर्फ पिंटू (38) बुधवार रात ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर क्रय केंद्र तेंदुआई कला गया हुआ था। वहां तौल न हो पाने पर वह गन्ना लदा ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर के साथ देर रात वह वापस घर के लिए निकल पड़ा। देर रात घना कोहरा होने की वजह से वह गांव से पहले स्थित मोड़ के पास ट्रैक्टर लेकर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सड़क के किनारे स्थित गढ्ढे में जाकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के बोनट के नीचे दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो ट्रैक्टर पलटा देख मौके पर गए। वहां एक युवक को दबा देख ग्रामीण सन्न रह गए। आवाज देने पर कई और ग्रामीण तत्काल वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर को हटाया और युवक को बाहर निकाला। उसकी सांस थम चुकी थी। ग्रामीणों ने जहांगीरगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव का ही मामला होने के चलते परिवार के लोग भी रोते पीटते मौके पर पहुंच गए।
जहांगीरगंज पुलिस ने कुछ देर में घटनास्थल पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्णकांत यादव ने बताया कि दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।