{"_id":"5a71fa834f1c1b514a8b6c1b","slug":"1517419344812-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में नाम बढ़वाने के लिए सामने आए 12 हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में नाम बढ़वाने के लिए सामने आए 12 हजार मतदाता
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में लगभग 12 हजार नए मतदाता सामने आए हैं। जिले में विशेष अभियान के पहले तक कुल 16 लाख 92 हजार 917 मतदाता थे। बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हुए विशेष अभियान के बाद अब नाम बढ़ने के लिए सामने आए आवेदनों की जांच होगी। इसके बाद 21 फरवरी को बढ़े हुए मतदाताओं के साथ अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान गत 26 दिसंबर 2017 को शुरू हुआ। इसमें घर-घर जाकर बीएलओ को मतदाताओं के नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन के लिए आवश्यक फार्म भरवाने थे। बीएलओ स्तर पर कोई चूक न रह जाए, इसके लिए चार अलग-अलग तिथियों में जिले के सभी 2012 बूथों पर विशेष अभियान भी चला। डीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इनका जायजा भी लिया। घर-घर जाने के अलावा बूथों पर चला विशेष अभियान 31 जनवरी को समाप्त हो गया। इस अभियान में कुल लगभग 15 हजार नाम बढ़वाने के आवेदन सामने आए। 31 दिसंबर के विशेष अभियान में नाम बढ़वाने के 2875, 7 जनवरी को 2645, 21 जनवरी को 3126 तथा 28 जनवरी को 2931 आवेदन बूथों पर जमा किए गए। बीच बीच में अन्य लोगों ने भी संबंधित बूथों पर पहुंचकर नाम बढ़वाने का आवेदनपत्र जमा किया।
बुधवार को समाप्त हुए विशेष अभियान के बाद लगभग 12 हजार फॉर्म ऐसे आए, जो नाम बढ़वाने से जुड़े थे। निर्वाचन कार्य से जुड़े लिपिक शहंशाह ने बताया कि लगभग 12 हजार आवेदन सामने आए हैं, लेकिन अभी यह अंतिम स्थिति नहीं है। नाम बढ़वाने के लिए सामने आए आवेदनों की अब 8 फरवरी तक जांच होगी। गौरतलब है कि 26 दिसंबर को शुरू हुए विशेष अभियान के पहले तक जिले में कुल 16 लाख 92 हजार 917 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाता 9 लाख 12 हजार 403 तथा महिला मतदाता 7 लाख 8 हजार 466 थे। 48 अन्य मतदाता थे।
विज्ञापन
सीन एक
स्थान-मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कटरिया याकूबपुर
अमर उजाला टीम मतदान केंद्र पहुंची, तो यहां कुछ लोग नाम बढ़वाने, तो कुछ संशोधन का फॉर्म भर रहे थे। बीएलओ गीता देवी व संयोगिता ने बताया कि 8 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म भरा, तो 4 ने मतदाता सूची से नाम कटवाने का फार्म भरा। 2 लोगों ने नाम में संशोधन का फॉर्म जमा किया। बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया था।
सीन दो
स्थान-मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर
मतदान केंद्र राबीबहाउद्दीनपुर में भी मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, संशोधन व नाम कटवाने का कार्य चला। बीएलओ शांति देवी व दीपामणि ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मतदान केंद्र से संबंधित गांव में अभियान चलाया गया था। इसका लाभ भी मिला। बताया कि 12 लोगों ने नाम बढ़ाने, तो 2 ने नाम कटवाने का फार्म जमा किया। 1 व्यक्ति ने नाम में संशोधन का फार्म जमा किया।
21 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
सामने आए आवेदनों की जांच 8 फरवरी तक होगी। इसके बाद जांच के अनुरूप डाटा इंट्री होगी। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। -सरदार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी