फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ठंड से लेखपाल की मौत, परिवार में कोहराम

ठंड से लेखपाल की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
ठंड से लेखपाल की मौत, परिवार में कोहराम
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। संतकबीरनगर जिले से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे चकबंदी लेखपाल की ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई। उसे रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर घर वाले लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजन लेखपाल की ठंड से मौत होना बता रहे, जबकि प्रशासन ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार जहांगरीगंज तहसील अन्तर्गत रामपुर सराय (नीलकंठ) निवासी अरविंद यादव (42) पुत्र भुवनराज पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के धनघटा तहसील में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह प्रतिदिन घर से आते-जाते थे। सोमवार को भी वह सुबह बाइक से धनघटा पहुंचे। ड्यूटी के बाद देर शाम बाइक से वह घर लौटने लगे। बताया जाता है कि घर पहुंचते पहुंचते अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनका शरीर ठंड से कांपने लगा। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवाले उन्हें लेकर रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां उनका इलाज हुआ, लेकिन तबीयत में सुधार की बजाए खराब हो गई।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को गंभीर दशा में घर वाले उन्हें लेकर लखनऊ जाने लगे। बताया जाता है कि देर शाम भिटरिया के निकट पहुंचने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की सूचना गांव पहुंची, तो परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। बुधवार सुबह पार्थिक शव का चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवालों के अनुसार अरविंद की मौत ठंड लगने से हुई है। उधर एसडीएम राजमुनि यादव ने ठंड से मौत होने से इंकार करते हुए कहा कि उनकी कुछ तबियत खराब थी। इसी से मौत हुई है। बताया कि उन्होंने गांव जाकर घरवालों से मुलाकात की थी। साथ ही आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed