{"_id":"5a5cdb064f1c1b77268b48a4","slug":"15160350071620-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर खेती के लिए सम्मानित हुए जिले के 20 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर खेती के लिए सम्मानित हुए जिले के 20 किसान
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को दो दिनी जनपद स्तरीय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल व टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त मौजूद रहे। सीडीओ ओपी आर्य ने कार्यक्रम के शुभारंभ में जिले के अग्रणी 20 किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने किसानों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। कहा कि पहली बार किसी केंद्र व प्रदेश सरकारें ने इतने व्यापक स्तर पर किसानों का हित तय करने के लिए कार्य योजना तैयार की है। न सिर्फ किसानों के उपज खरीदने पर जोर दिया जा रहा है, बल्कि समय से उसका भुगतान हो और उचित दाम मिले इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस दौरान सीडीओ ने किसानों को न सिर्फ कई महत्वपूर्ण खेती के बारे में सुझाव दिया, बल्कि जागरूक होकर कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार ने कृषि योजनाओं को पारदर्शी बना दिया है। जरूरत है कि उन्हें कृषि विभाग की जिन योजनाओं का लाभ लेना है, उसके लिए वह पहले ऑनलाइन आवेदन करें। बाद में उन्होंने जिले के अग्रणी किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। गोष्ठी में बाल विकास विभाग, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा अलग अलग स्टाल लगाए गए। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, डॉ. विद्यासागर, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, युवक मंगल दल जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया, जिला सहकारिता संयोजक रुद्रप्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन किसानों का हुआ सम्मान
जनपद स्तरीय गोष्ठी में किसानों को बेहतर उत्पादन व कृषि कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिले के विशिष्ट किसान विजय प्रकाश सिंह, देवेन्द्र त्रिपाठी, अनिल पांडेय, अली हसन, दीपचन्द्र, रामदेव वर्मा, रामविलास मौर्य, राजाराम, अनिल वर्मा, महेन्द्र पांडेय, माधव सिंह, राजितराम यादव, रंजी सिंह व सफीक सहित 20 किसानों को बेहतर खेती के लिए सम्मानित किया गया।