फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गला दबाकर युवती की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

गला दबाकर युवती की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर युवती की हत्या, पेड़ से लटकाया शव
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर गिरंट गांव में एक युवती की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे की सहायता से पेड़ से लटका दिया गया। युवती शुक्रवार शाम घर से लापता हुई थी। शनिवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर गिरंट की है। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे, तो इसी बीच गांव के बाहर बाग में पेड़ पर एक युवती का शव लटकता दिखा। इससे उनमें सनसनी फैल गई। निकट जाकर देखा, तो उसकी पहचान मनीषा (22) पुत्री रणजीत वर्मा के रूप में हुई। देखते ही देखते न सिर्फ मोहनपुर गिरंट, बल्कि इर्दगिर्द गांव के ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। रोते-बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। कारण यह कि युवती का घुटना भूमि से छू रहा रहा था। दुपट्टे से उसे पेड़ की एक पतली डाल से लटका दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार उसकी पहले गला दबाकर हत्या की गई, फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया। घटनास्थल के निकट कुछ दूर तक घिसटने का भी निशान मिला। इससे अनुमान लगाया गया कि हत्या के बाद उसका शव खींचकर पेड़ तक लाया गया।
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के भाई ओमप्रकाश वर्मा ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। भाई के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे करीब घर से कुछ देर में आने की बात कहकर वह बाहर निकली थी। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो घरवालों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच शनिवार सुबह उसका शव बाग में लटका मिला। कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed