{"_id":"5a5a42534f1c1bb03f8b4af8","slug":"151586484142-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा 2 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा 2 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को स्वेटर
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते अवकाश के बाद सोमवार 15 जनवरी को विद्यालय खुलने के साथ ही 2010 परिषदीय व अन्य विद्यालयों के 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के हाथोें में स्वेटर का तोहफा मिलेगा। क्रमवार विद्यालयों में तेजी से स्वेटर का वितरण होगा। बीते दिनों अवकाश के बीच चंद स्कूलों के छात्र-छात्राओं को ही स्वेटर मिल पाया था।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में जूते व मोजे के साथ साथ स्वेटर दिए जाने की घोषणा की थी। जूते व मोजे का वितरण तो लगभग पूरा हो गया, लेकिन स्वेटर का वितरण नहीं हो सका था। शासन ने पहले तो स्वेटर का वितरण करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया का प्राविधान किया था। हालांकि इसमें विलंब को देखते हुए शासन स्तर से निर्णय लिया गया कि विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्वेटर की खरीदारी की जाएगी। स्वेटर वितरण में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर 200 रुपये प्रति स्वेटर की दर से राशि भी प्रबंध समिति को उपलब्ध करा दी गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि अतिशीघ्र स्वेटर की खरीदारी कर बच्चों में इसका वितरण कर दिया जाए। इससे पहले कि स्वेटर वितरण का कार्य प्रारंभ होता, कड़ाके की ठंड के चलते विद्यालयों में अवकाश हो गया। इससे वितरण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
बताते चलें कि जिले में 2010 विद्यालयों में 2 लाख 12 हजार छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें 1352 प्राथमिक, 520 उच्च प्राथमिक व 138 अन्य सहायता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी व मदरसे शामिल हैं। अब जबकि अवकाश के बाद सोमवार 15 जनवरी से विद्यालय खुलेंगे, तो पहले ही दिन छात्र-छात्राओं को स्वेटर का तोहफा मिलेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इससे पहले अवकाश के बीच कुछ विद्यालयों में ही छात्र छात्राओं को स्वेटर का लाभ मिल पाया था।
विज्ञापन
स्वेटर वितरण की पूर्ण हुईं तैयारियां
सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं में स्वेटर का वितरण कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 30 जनवरी तक स्वेटर वितरण का निर्देश है। निर्धारित समय में लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी।
-अतुल कुमार, बीएसए