फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गंदे शहर के दर्जे से निजात दिलाने की तेज हुई मुहिम

गंदे शहर के दर्जे से निजात दिलाने की तेज हुई मुहिम

Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गंदे शहर के दर्जे से निजात दिलाने की तेज हुई मुहिम
अंबेडकरनगर। प्रदेश के गंदे शहरों में शुमार हो चुके अकबरपुर नगर को साफ सुथरा रखने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने विशेष मुहिम शुरू की है। कचरों के निस्तारण के लिए कई तरह के प्रबंध किए गए हैं। फाइबर शौचालय के निर्माण पर जहां जोर दिया जा रहा, वहीं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शिवबाबा में गौशाला का निर्माण भी नगर पालिका परिषद कराएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश के गंदे शहरों की जो सूची जारी हुई थी, उसमें अकबरपुर का भी नाम प्रमुखता से था। इससे साफ सफाई की बदहाली उजागर हुई थी। अकबरपुर में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालने वाले सुरेश मौर्य ने अपना पूरा जोर सफाई प्रबंधन पर ही दिया है। बीते कई माह से वे इस दिशा में काम कर रहे हैं। नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भी इसमें मजबूती से साथ दिया है। अकबरपुर नगर में पिछले दिनों से दरवाजे-दरवाजे जाकर कूड़ा उठाने वाले वाहन को चलाया गया है। यह वाहन नागरिकों से अपने कूड़े गाड़ी में रखने की अपील करते आगे बढ़ता है। नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी इस बात के लिए राजी कर लिया गया है कि वे अपने अपने प्रतिष्ठान के समक्ष सूखे व गीले कचरे वाले डिब्बे रखेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने अब अकबरपुर नगर के निकट स्थित पवित्र शिवबाबा धाम की साफ-सफाई पर ध्यान फोकस किया है। वहां कचरा निस्तारण के लिए चार गड्ढों की खुदाई कराई गई है। इन गड्ढों में कूड़े कचरे फेंके जाएंगे। सफाई कर्मचारी परिसर से निकलने वाले कचरों को भी इन्हीं गड्ढों में डालेंगे। इससे पवित्र धाम परिसर व आसपास लगातार फैलने वाली गंदगी से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। सफाई व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र में पांच फाइबर शौचालय की भी स्थापना का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्वच्छता को और मजबूती देने के लिए शिवबाबा के निकट लगभग चार बीघा भूमि पर गौशाला का भी निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अध्यक्ष सरिता गुप्त ने साफ-सफाई के इन कार्यों की जानकारी देने के साथ ही आम लोगों से आह्वान किया कि वे साफ-सफाई को लेकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी कूड़ा कचरा न फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed