फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   क्रास कंट्री रेस में प्रसिद्ध धावक अरविन्द ने मारी बाजी

क्रास कंट्री रेस में प्रसिद्ध धावक अरविन्द ने मारी बाजी

Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में प्रसिद्ध धावक अरविन्द ने मारी बाजी
अंबेडकरनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में विविध आयोजन हुए। जलालपुर नगर के जमालपुर चौराहे पर जहां क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध धावक अरविंद ने बाजी मारी। वहीं कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
विज्ञापन

विवेकानंद के जन्मदिवस पर देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा महोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद को युवाओं के हितों के लिए चिंतनशील संगठन बताया। वक्ता त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि 20 दिसंबर से जिले में चल रही रंगोली प्रतियोगिता, रक्तदान, मेंहदी, चित्रकला तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत कराया गया। विशिष्ट अतिथि ओपी त्रिपाठी व डॉ आरएन राय ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सतत भागीदारी का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रणधीर सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता विमलेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलदेव वर्मा, अंकित त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह, नेहा खान, ज्योति जायसवाल आदि मौजूद रहे। आरएसएस के तमसा मार्ग स्थित कार्यालय में अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गंगा सिंह ने स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश काबरा, डॉ. राजितराम त्रिपाठी, शशिप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेन्द्र देव स्पोर्ट क्लब की ओर से विवेकानंद जयंती पर नगर के जमालपुर चौराहे पर 6 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम जलालपुर रामशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता का समापन जलालपुर विधायक रितेश पांडेय ने किया। बसपा जिलाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि अरुणिमा सिन्हा फाउंडेशन से प्रांतीय कार्यवाह राहुल सिन्हा ने युवाओं को खेलों में कैरियर तलाशने की सलाह दी। क्रॉस कंट्री रेस में प्रसिद्ध मैराथन धावक अरविंद यादव ने अपना परचम लहराया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: विजयभान यादव व अमित चौहान रहे। समिति से जुड़े शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम 20 स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप वर्मा, डॉ संजीव कुमार, मंजुल तिवारी, आशुतोष सिंह, सप्रिय गोयल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जयंती मौके पर जय बजरंग ग्रुप ऑफ इंस्ट्टीयूशंस के तत्वावधान आचार्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज ग्रुप के शिक्षकों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें दीपक चंदेल, अभिषेक चौरसिया, अश्विनी कुमार, दुष्यंत यादव, अमन मौर्य आदि ने हिस्सा लिया। प्रशभनोत्तरी प्रतियोगिता में रागिनी विजेता रहीं। इससे पूर्व प्रबंधक अंजनी वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पवन कुमार वर्मा, शशिकांत, आशीष पांडेय, डॉ. राजेन्द्र सिंह व प्रभाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हीरापुर में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल ओमप्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से सीख लेने की प्रेरणा दी। डीआईजी कारागार बीआर वर्मा, डीआईओएस विनोद सिंह, प्रसिद्ध शिक्षाविद् कमला प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में तमाम ग्रामीणों को कंबल भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed