फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, ट्रॉमा रेफर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, ट्रॉमा रेफर

Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। बाइक से अकबरपुर आ रहे युवक को एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग एक दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत हरपुर गांव निवासी राजेश (30) पुत्र मुन्नीलाल बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बदरुद्दीनपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (45) पुत्र रामशबद बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी श्यामसुंदर (30) पुत्र कैलाश गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी सरोज (31) पुत्र जितेंद्र गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed