फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नहीं चले 32 एटीएम, भटकने को विवश हुए उपभोक्ता

नहीं चले 32 एटीएम, भटकने को विवश हुए उपभोक्ता

Sun, 07 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नहीं चले 32 एटीएम, भटकने को विवश हुए उपभोक्ता
अंबेडकरनगर। उपभोक्ताओं के हित के लिए संचालित एटीएम सेवा रविवार के अवकाश में एक बार फिर से बेपटरी हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग बैंकों के स्थापित 125 एटीएम के सापेक्ष रविवार को 32 एटीएम विभिन्न गड़बड़ियों के चलते उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सके। नतीजा यह रहा कि हाड़कपाऊ ठंड में उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड में एटीएम सेवा का रविवार को बेपटरी होना आम लोगों के समक्ष मुश्किलें खड़ा कर दिया। आमतौर पर अवकाश के दिनों में बेपटरी होने वाली एटीएम सेवा रविवार को एक बार फिर से उपभोक्ताओं के उद्देश्यों पर खरा नहीं उतर पाई। सुबह से ही उपभोक्ताओं को धननिकासी में समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल रविवार को तकनीकी खराबी व कैश न होने से जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों के 125 एटीएम स्थापित हैं। रविवार को 32 एटीएम के शटर विभिन्न कारणों के चलते नहीं खुल सके। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित एसबीआई का एटीएम विगत डेढ़ माह से उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे रहा, तो रविवार को एक्सिस बैंक का एटीएम भी साथ नहीं दे सका। रेलवे स्टेशन पर लगा एसबीआई का एटीएम भी सुबह कुछ देर तो चला, लेकिन एक घंटे बाद ही कैश समाप्त हो गया। बस स्टेशन क्षेत्र में स्थापित एसबीआई व एचडीएफसी के एटीएम में कैश न होने से धननिकासी नहीं हो सकी। शहजादपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सका। कुछ ऐसा ही हाल जलालपुर, टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्रों में स्थापित एटीएम का भी रहा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
कटेहरी के उपभोक्ता रवि कुमार व संतोष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद वे धननिकासी के लिए अकबरपुर आए। यहां ज्यादातर एटीएम से धननिकासी ही नहीं हुई। जहां हो भी रही थी, वहां लंबी लाइन लगी थी। ऐसे में ठंड ठिठुरते हुए उन्हें लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा। अकबरपुर के साहिल व उमेश ने कहा कि सभी एटीएम सुचारु ढंग से कार्य कर सकें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाए जा रहे ठोस कदम
सभी एटीएम का समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार को लगभग सभी एटीएम से धननिकासी हुई। कहीं से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। -अरुण कुमार सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed