{"_id":"5a2ac8d24f1c1bce408bbd36","slug":"15127534961510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत उपद्रवियों ने 10 घरों में किया जमकर तोड़ फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत उपद्रवियों ने 10 घरों में किया जमकर तोड़ फोड़
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को मचाया उत्पात, 10 मकानों में तोड़फोड़
महरुआ। क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में गुरुवार रात नशे की हालत में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली बात पर भड़के युवकों ने 10 मकानों में तोड़फोड़ की। आधी रात को हुए इस हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के गांव पहुंचने तक हमलावर वहां से भाग निकले। रात में मामला किसी तरह शांत हो गया।
घटना को साम्प्रदायिक रंग दिए जाने की आशंका के मद्दनेजर शुक्रवार सुबह एडीएम, एएसपी सहित कई थाने की फोर्स ने गांव का जायजा लिया। पीड़ित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में नजर बनाए है।
हीड़ी पकड़िया गांव में गुरुवार आधी रात के करीब उस समय चीख पुकार मच गयी जब लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने एक के बाद एक कई मकानों पर धावा बोला। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावर तीन-चार युवक थे। वह शराब के नशे में धुत थे। वह युवक रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
हीड़ी पकड़िया गांव में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे युवक गिर पड़े। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक बाइक से गिरने के बाद गालियां देने लगे। कहने लगे कि रास्ते से सटाकर टिनशेड, छप्पर आदि रख होने के चलते वह लोग गिर गए। इसके बाद कुछ देर बाद ही युवक लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने खड़ंजे के किनारे स्थित मकानों पर हमला कर दिया।
टिनशेड, छप्पर व खपरैल वाले 9-10 मकानों के बाहरी हिस्से में जमकर तोड़फोड़ किया। इस दौरान कुशलता, बेंचू कनौजिया, हनीफ, मेंहदी, साबिया, अब्दुल कय्यूम, रफीक, अकबर, गरीबुल्लाह व असगर अली के टीनशेड व खपरैल वाले मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में चीख पुकार मच गया। हमलावरों की धमकी और उनके असलहे होने की आशंका के चलते कोई नजदीक नहीं गया।
ग्रामीणों ने सूचना यूपी 100 पर पुलिस को दी। पुलिस के गांव पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए महरुआ एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह को भी पहुंचना पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस बीच शुक्रवार भोर में किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी कि मामला दो सम्प्रदाय के बीच का है।
ऐसे में तनाव की आशंका को देखते हुए शुक्रवार सुबह एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम भीटी राजेश श्रीवास्तव, सीओ भीटी अमर बहादुर के साथ महरुआ, भीटी व बेवाना एसओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि शरारती तत्वों ने कुछ तोड़फोड़ की थी। कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।