फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिलाओं व छात्राओं के साहस से दूर होंगी उत्पीड़नात्मक घटनाएं

महिलाओं व छात्राओं के साहस से दूर होंगी उत्पीड़नात्मक घटनाएं

Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं व छात्राओं के साहस से दूर होंगी उत्पीड़नात्मक घटनाएं
शोहदे तंग करें तो चुभो दें सेफ्टीपिन : एसपी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को भी जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने विद्यालयों में गोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। उत्पीड़नात्मक घटनाओं के विरुद्ध खुलकर आवाज उठाने का आह्वान किया। टांडा तहसील क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार मिश्र ने छात्राओं को संबोधित किया।

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत मेडिकल कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा में छात्राओं से निडर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि, अपराधी उन्हीं महिलाओं व छात्राओं को अपना निशाना बनाते हैं जो डर जाती हैं। ऐसे में डरने की बजाय साहस दिखाने की जरूरत है। कहा कि यदि कोई आप पर अश्लील टिप्पणी करता है, तो सख्ती से विरोध दर्ज कराएं।
विज्ञापन


छेड़खानी करने वालों पर सेफ्टीपिन, स्प्रे, छोटे चाकू आदि से हमला करें। इसके इस्तेमाल से अपराधी पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा और वह भाग जाएगा। फिर तत्काल इसकी सूचना यूपी-100 डायल या फिर नजदीकी थाने पर दें। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने छात्राओं से हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने की अपील की। कहा कि, कई बार संकोच या चुप रहना ही बड़ी घटना का कारण बन जाता है। सोशल मीडिया पर तंग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।

रमाबाई महिला पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित अकबरपुर चेयरमैन सरिता गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि, कुछ भी होने पर डरें नहीं बल्कि विरोध करें। एएसपी ओपी सिंह व प्राचार्य शेफाली सिंह ने भी आवश्यक जानकारी दी।

एएसपी ने रजत पब्लिक स्कूल सैदपुर भितरी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को यूपी-100 व 1090 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक डॉ. आरजे सिंह ने भी छात्राओं को जागरूक किया। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, जनता इंटर कॉलेज में एसओ ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद ने छात्राआें को महिला सुरक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी दी।


आलापुर के बीएम डिग्री कॉलेज मॉडरमऊ में एएसपी व एसओ बेचू सिंह यादव और जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार झामबाबा महाविद्यालय सुरहुरपुर में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर छात्राओं को सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed