फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करें अधिकारी

भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करें अधिकारी

Fri, 24 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करें अधिकारी
जिले में पहुंचे प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। मतदान से पहले संबंधित क्षेत्रों में रुटमार्च कर लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा करें और उन्हें आश्वस्त करें कि वे बेखौफ होकर मतदान करें।

एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें गुरुवार को निर्वाचन आयोग से तैनात किए गए प्रेक्षक प्रांजल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलास्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक के तौर पर जिले में प्रांजल यादव की तैनाती की थी। गुरुवार को जिले में पहुंचे प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधित जानकारियां निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक अधिकारियों से अलग-अलग लेते हुए कहा कि निकाय चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। कहा कि भयमुक्त मतदान कराने को लेकर सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम करें।

तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रूटमार्च करें और लोगों को आश्वस्त करें कि वे बेखौफ होकर मतदान करें। कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं होने दिया जाएगा।

प्रेक्षक ने बैठक के दौरान मतदान से जुड़े अधिकारियों से मतपेटी खोलने की टेस्टिंग की। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय व कंट्रोल रूम पहुंचकर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। साथ ही दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आने वाली सूचनाओं व उसकी जानकारी अधिकारियों व प्रत्याशियों को दिए जाने के बारे में भी जानकारी हासिल की।

मतदान में मान्य नहीं होगा राशनकार्ड
प्रेक्षक प्रांजल यादव ने कहा कि पुराना राशनकार्ड निरस्त हो चुका है। नए राशनकार्ड पर फोटो नहीं है। ऐसे में मतदान करने में पहचान के तौर पर राशनकार्ड मान्य नहीं होगा।


शेष 15 पहचान पत्र दिखाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत करनी हो, तो वे 05273-281112 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed