{"_id":"5a15bef04f1c1bb6678bd5a7","slug":"15113746908-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अंतर्गत हरदोपुर ग्राम पंचायत बिड़िया मजरे में मंगलवार देर शाम जंगली जानवर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार वह जानवर तेंदुआ था। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार गांव में जो पद चिह्न मिले हैं, वह किसी बड़े जंगली जानवर के हैं। टीम गांव में कैंप किए हुए है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव के बाहर स्थित दिलीप वर्मा के मुर्गी फार्म के निकट कार्य कर रहे कुछ ग्रामीणों ने एक जंगली जानवर देखा। गुहार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक जंगली जानवर निकट स्थित केले के खेत व उसके बाद गन्ने के खेत से होता हुआ ओझल हो गया।
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर इर्द-गिर्द के मजरों के भी बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर अकबरपुर रेंज के फारेस्टर रेंजर बीएन प्रजापति टीम के साथ गांव पहुंचे। रेंजर ने तेंदुआ दिखाई देने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि जो पद चिह्न मिले हैं, वह किसी बड़े जंगली जानवर के हैं।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर गांव में टीम ने कैंप लगा रखा है। पद चिह्न किस जानवर के हैं इसकी छानबीन कराई जा रही है। गांव में दो वनकर्मी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उधर तेंदुआ की आशंका में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ज्यादातर ग्रामीणों ने पालतू मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।