{"_id":"5a1466e04f1c1bca678bcc88","slug":"15112866091534-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में आज से 34 सेंटरों पर शुरू गन्ना खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में आज से 34 सेंटरों पर शुरू गन्ना खरीद
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल के 34 केंद्रों पर आज से गन्ना खरीद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र आगामी 23 नवंबर से शुरू होने वाला है। इससे पूर्व मिल परिसर में होने वाले अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंगलवार को डीएम अखिलेश सिंह ने पूजन अर्चन कर किया। 22 नवंबर से बाह्य तौल सेंटर पर गन्ना खरीद शुरू होगी। गन्ना खरीद व तौल के लिए जिले में 34 केंद्र बनाए गए हैं।
गन्ना उपप्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार चीनी मिल का पेराई सत्र गत वर्ष के सापेक्ष 2 दिन पहले 23 नवंबर को शुरू हो रहा है। बाह्य तौल सेंटरों पर 22 नवंबर से गन्ने के तौल का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए 22, 23 व 24 नवंबर की पर्ची किसानों को पहले ही भेजी जा चुकी है।
किसानों को ध्यान रखना होगा कि वह ट्राली सहित गन्ने का वजन 65 कुंतल से अधिक न हो। जिन किसानों को गेट की पर्ची मिली है, वह ट्रैक्टर ट्राली सहित 120 कुंतल से ज्यादा न लाएं। गेट पर 23 नवंबर से तौल का कार्य शुरू होगा। बताया कि इस बार 85 लाख कुंतल का लक्ष्य रखा गया है, जो गत वर्ष के सापेक्ष 17 लाख कुंतल अधिक है।
विज्ञापन
गन्ने की खरीद के लिए कुल 83 ब्राह्य तौल केंद्र बनाएं गए हैं। इसमें अंबेडकरनगर जनपद में 34 केंद्र स्थापित हैं। इसके अलावा जौनपुर, सुल्तानपुर, फैजाबाद व बस्ती आदि जनपदों में भी तौल सेंटर बने हैं।